{"_id":"80d018b7b8c77442078fd36ecb6ec99a","slug":"crime-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर प्रहार से गई थी रामपियारे की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर पर प्रहार से गई थी रामपियारे की जान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर थाना क्षेत्र के माल्हीपुर गांव निवासी रामपियारे यादव (30) की हत्या सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार कर की गई थी। उसके सिर की हड्डी के तीन टुकड़े हो गए थे। दूसरे दिन शुक्रवार को भी परिजनों ने घटना की बाबत कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी। पुलिस को किसी करीबी पर शक है। घर और गांव में ही हत्या के सूत्र तलाशे जा रहे हैं।
रामपियारे बुधवार रात घर के बाहर धान पीट रहा था। देर रात जमीन पर ही पुआल बिछाकर सो गया। गुरुवार सुबह परिवार के लोगों ने रजाई हटाई तो खून से लथपथ शव देखा। उसके सिर के दोनों ओर सुराख देख लोगों ने आशंका जताई की राड से हत्या की गई है। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन परिजन किसी से रंजिश की बात से इनकार करने लगे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम में पता चला कि सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार किया गया है।
सिर की हड्डी तीन टुकड़े हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। दूसरे दिन शाम तक इस मामले में कोई तहरीर थाने में नहीं दी जा सकी। इस बीच पुलिस ने छानबीन की तो उसे करीबियाें की ही भूमिका संदिग्ध नजर आई। एसओ उदयपुर चौधरी रणविजय सिंह ने बताया कि हत्या की बात साफ है। ऐसे में परिजनों को अज्ञात के खिलाफ ही तहरीर देनी चाहिए थी लेकिन लोग चुप हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।