फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   cousins death due to drowing in pond

तालाब में डूबने से चचेरे भाइयों की मौत

Thu, 11 Oct 2018 12:32 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Thu, 11 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
cousins death due to drowing in pond
drown

विज्ञापन
 फतनपुर इलाके में बुधवार को दोस्तो के साथ तालाब में नहाने गए चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और किसी तरह उनका शव बाहर निकाला। एक साथ दो मौतों से गांव में कोहराम मच गया।  

फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवामिश्रपुर निवासी महंत गौतम व जसवंत गौतम सगे भाई हैं। बुधवार को महंत का बेटा नीरज (10) व जसवंत का बेटा अंकित गौतम गांव के लडक़ों के साथ तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान अंकित गहरे पानी में डूबने लगा। नीरज उसे बचाने पहुंचा, लेकिन वह भी पानी में डूबने लगा। यह देख तालाब में नहा रहे साथी शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे। हल्ला-गुहार सुनकर गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों डूब गए थे। ग्रामीणों ने जाल की मदद से दोनों को खोजना शुरू किया।
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीण पहले नीरज और बाद में अंकित को बाहर निकाल सके। हालांकि दोनों की सांसें थम चुकी थीं। परिवार के लोगों की जिद पर ग्रामीण चचेरे भाइयों को लेकर गौरा अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने दोनों  ो मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही घरवाले बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनकी मौत से पूरे गांव में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवामिश्रपुर निवासी नीरज और अंकित अपने परिवार के दुलारे थे। नीरज का बड़ा भाई सरगम व बहन आरती है। अंकित का बड़ा भाई शैलेंद्र व बहन खुशबू व एक छोटी बहन है। भाइयों की मौत से सभी रो-रोकर बेहोश हो जाते रहे। नीरज मिडिल स्कूल का छात्र था, जबकि अंकित प्राइवेट स्कूल में यूकेजी का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed