फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   cop news

कमिश्नर के इम्तिहान में सीओ सिटी फेल

Tue, 16 Dec 2014 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 16 Dec 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
cop news
मंगलवार को सदर तहसील क्षेत्र के समग्र गांव भोजपुर का निरीक्षण कर लौटे मंडलायुक्त ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा कि अधूरे कार्यों को अविलंब पूरा कराया जाए। अपूर्ण शौचालय पूरा न होने पर प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। सदर तहसील दिवस से निकले मंडलायुक्त बीके सिंह अधिकारियों संग भोजपुर गांव पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय में चौपाल के दौरान उन्हें कई शिकायतें मिलीं। पट्टा मिलने के बाद भी जमीन पर कब्जा न दिलाने वाले लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
विज्ञापन


 प्रशिक्षण पात्र छात्र व छात्राओं को अब तक प्रमाण पत्र मिलने से नाराज आयुक्त ने आईटीआई प्राचार्य को भी नोटिस दिया। चौपाल में न पहुंचने वाले सीओ सिटी को निलंबित करने की संस्तुति करने का निर्देश एसपी को दिया। चौकी इंचार्ज व थानाध्यक्ष को तत्काल हटाने के लिए कहा। शौचालयों का निर्माण जल्द पूरा न होने पर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश उन्होंने डीएम को दिया। विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युतीकरण में तेजी लाने को कहा। रात करीब आठ बजे की गई इन कार्रवाइयों की कड़ी में उन्होंने बीएसए को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed