फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   convict surrender in court

पुलिस को धता बता कोर्ट पहुंचा हत्यारोपी बर्खास्त सैनिक

Tue, 25 Nov 2014 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Nov 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
दीपावली के ठीक एक दिन पहले आसपुर देवसरा में सपा नेता विजय यादव के भतीजे राजीव की हत्या का मुख्य आरोपी बर्खास्त सैनिक राकेश यादव पुलिसिया जाल तोड़ते हुए सोमवार को अदालत में हाजिर हो गया। सोमवार को उसके अदालत पहुंचने के बाद पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन



सपा नेता के भतीजे की हत्या का मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद पट्टी कोतवाल और आसपुर देवसरा के दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया था। एएसपी पूर्वी को भी जिले से हटाने का आदेश जारी हुआ लेकिन बाद में इसे रद कर दिया गया था।
विज्ञापन


 इसी दौरान चार आरोपी नाटकीय तरीके से पुलिस के हत्थे चढ़ गए लेकिन मुख्य अभियुक्त राकेश और उसका बेटा अजय फरार था। उसकी तलाश में पुलिस लखनऊ, दिल्ली की खाक छान रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कुछ परिचितों और रिश्तेदारों का नंबर सर्विलांस पर लगाने के बाद पुलिस को पता चला कि राकेश पूना शहर में है। पुलिस पूना जाने की व्यवस्था कर रही थी। उसके मोबाइल का लोकेशन पूना ही मिल रहा था।

इस बीच राकेश ने पुलिस को धता बताने के लिए नई रणनीति अपनाई। उसने यह दिखाया कि वह सेना में रहा है और चतुराई उसमें भी कम नहीं है। सोमवार दोपहर राकेश अचानक प्रतापगढ़ कोर्ट पहुंच गया।


शहर कोतवाल बलिराम मिश्र और क्राइम ब्रांच स्वाट टीम के सिपाही भी कचहरी पहुंच गए। उसके कोर्ट से बाहर निकलने तक कड़ी निगरानी की जाती रही। एसओ अंतू संतोष दुबे ने बताया कि राकेश मुख्य हत्यारोपी है। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। अब सिर्फ एक आरोपी राकेश का बेटा अजय फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed