फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   attack on girl opposing molestation

छेड़छाड़ के विरोध पर युवती को पीटा

Mon, 30 Oct 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 30 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
attack on girl opposing molestation
प्रतीकात्मक तस्वीर
छेड़छाड़ का विरोध करने पर पड़ोसी ने युवती को पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने दौड़े परिवार के लोगों को भी दौड़ाया। पुलिस ने शिकायत अनसुनी की तो पीड़िता के साथ परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।अंतू थाना क्षेत्र के डिहवा की बीस वर्षीय युवती का आरोप है कि रविवार की शाम पड़ोसी युवक उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। बदनियती की नियत से उसका हाथ पकड़कर कपड़े खींचने लगा। जिसका युवती ने विरोध किया। पड़ोसी दबंग युवक ने उसे पीट दिया। शोर शराबा सुनकर परिवार के लोग दौड़े तो आरोपी उन लोगों को भी मारने के लिए दौड़ा लिया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया लेकिन कोई नहीं आया। अंतू पुलिस भी मामले को अनसुना कर दिया। जिससे परेशान होकर पीड़िता को साथ लेकर परिजनों ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं लोगों का  कहना है कि असामाजिक लोगों पर समय रहते कार्रवाई की जानी चाहिए। इससे दूसरों को सबक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed