{"_id":"5b20160f4f1c1b2b428b47c0","slug":"complaint-against-the-police-scandal-over-dalits","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से शिकायत पर दबंगों ने दलितों पर बरपाया कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस से शिकायत पर दबंगों ने दलितों पर बरपाया कहर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
जलाया गया घर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
लालगंज इलाके में पुलिस से मारपीट की शिकायत करने से नाराज दबंगों ने सोमवार रात एक दलित परिवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उसके घर में आग लगा दी। आगजनी में दो ट्रैक्टर, बाइक समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया। हमलावरों ने तीन बाइकें तोड़ डालीं और पचास हजार रुपये उठा ले गए। इस दौरान दलित बस्ती के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस संबंध में पांच नामजद समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
लालगंज कोतवाली के बेलहा गंभीराबाद गांव में सोमवार की सुबह दुखछोर कोरी पुत्र कोलई कोरी का गांव के ही संजीव सिंह पुत्र पुत्ती सिंह से विवाद हो गया था। आरोप है कि संजीव सिंह व शिकारी सिंह ने उसकी पिटाई कर दी। इसकी शिकायत करने दुखछोर कोतवाली चला गया। पुलिस से शिकायत करने से नाराज संजीव व शिकारी के साथ दर्जन भर लोगों ने रात नौ बजे के करीब दुखछोर के घर पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे व राड से उसकी पिटाई करने लगे।
वह जान बचाने के लिए घर के अंदर भागा तो आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ महिलाओं व बच्चों को भी पीटा। यह देख पड़ोसी मंगरू कोरी, रवि कोरी, विपिन कोरी, दीपक कोरी बीचबचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उनको भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने दुखछोर के घर में आग लगा दी, जिसमें गृहस्थी का सामान, दो ट्रैक्टर व एक बाइक समेत दो छप्पर भी जल गए। हमलावरों ने पड़ोसियों के घर में खड़ीं तीन बाइकें भी तोड़ डालीं।
विज्ञापन
दुखछोर के घर में ट्रैक्टर की किस्त जमा करने के लिए रखे पचास हजार रुपये भी उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग जुटने लगे तो हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। घटना से गांव में तनाव है। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार लालगंज कोतवाली पहुंचे। एसडीएम महेंद्र कुमार व सीओ ओपी द्विवेदी से घटना की जानकारी ली। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व गिरफ्तारी के निर्देश कोतवाल गया प्रसाद शुक्ल को निर्देश दिये।
दबंगों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने घेरी कोतवाली
लालगंज। दबंगों के तांडव से आहत दलित बस्ती के लोग मंगलवार की सुबह कोतवाली का घेराव करने पहुंच गए। ग्रामीणों की मांग थी कि हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। कोतवाल गया प्रसाद शुक्ल ने हमलावरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को घर भेजा। कोतवाली में ग्रामीणों का करीब दो घंटे तक जमावड़ा लगा रहा। बाद में पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। दुखछोर कोरी की तहरीर पर मंगलवार की शाम कोतवाली में संजीव सिंह, शिकारी सिंह, संतोष सिंह, शक्ति सिंह, विद्याधर शुक्ल व छह अज्ञात के खिलाफ बलवा, एससी एसटी, आगजनी, घर के घुसकर तोड़फोड़ और दहशत फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार जेल भेजा जाएगा। पूछताछ के लिए दो लोगों को कोतवाली लाया गया है।
ओमप्रकाश द्विवेदी, सीओ, लालगंज।
कोतवाली पहुंचे एसपी ने कार्रवाई के दिए निर्देश
दलित बस्ती में हुई घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मंगलवार की शाम लालगंज कोतवाली पहुंचे। एसडीएम महेंद्र कुमार व सीओ ओपी द्विवेदी से घटना की जानकारी ली। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व गिरफ्तारी का कोतवाल गया प्रसाद शुक्ल को निर्देश दिया। अचानक एसपी के कोतवाली पहुंचने पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा रहा।