फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   communal clash in two groups

दो वर्गों के लोग भिड़े, जमकर पथराव

Wed, 07 Sep 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 07 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
communal clash in two groups
crime
पूरे बसावन राहाटीकर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के रिश्तेदार को हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने लूट लिया। इससे तनाव फैल गया और दो वर्ग के लोग भिड़ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट तो हुई ही, जमकर पथराव भी हुआ। कई थानों की फोर्स पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। घटना में दोनों पक्षों से दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। उधर हिस्ट्रीशीटर समेत चार लोगों पर लूट समेत अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जनपद रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के पछुआबारा निवासी संजय कुमार गुप्ता पुत्र रामसेवक मंगलवार देर रात बाइक से अपने फूफा के घर उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे बसावन राहाटीकर गांव जा रहा था। गांव के करीब रास्ते में दूसरे पुरवे का रहने वाला सद्दाम चार लोगों के साथ खड़ा था। उसने बाइक जबरन रोक ली। फिर बाइक की चाबी, मोबाइल व 6600 रुपये निकाल लिए। संजय के बताने पर, कि वह फूफा मेवालाल के घर जा रहा है, आरोपियों ने मोबाइल व बाइक की चाबी वापस कर दी। रिश्तेदार के घर पहुंचकर उसने घटना की जानकारी दी तो मेवलाल का बेटा श्यामसुंदर व अन्य लोग उलाहना लेकर सद्दाम के घर पहुंचे। यहां उन पर हमला बोल दिया गया। जिससे श्यामसुंदर घायल हो गया।
विज्ञापन


वह भागकर अपने गांव पहुंचा और लोगों को घटना की जानकारी दी। इससे आक्रोशित सैकड़ों लोग लाठी-डंडा लेकर सद्दाम के घर पहुंच गए। जानकारी पर दूसरे पक्ष से भी लोग लाठी डंडा लेकर निकल पड़े। अगले ही पहल दोनों ओर से पथराव होने लगा। मारपीट भी हुई। खबर पर उदयपुर एसओ संतोष दुबे के साथ ही कई थानों की फोर्स के साथ अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नीरज पांडेय भी पहुंच गए। तब जाकर उपद्रवी शांत हुए। मारपीट में घायल श्यामसुंदर व पथराव में घायल सद्दाम को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख दोनों को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एएसपी नीरज पांडेय ने बताया कि संजय की तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सद्दाम व उसके भाई धम्मन, जाहिद व भतीजे सब्बे के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed