{"_id":"5c363fbdbdec22570156bc1d","slug":"closing-the-mobile-number-written-in-the-script-of-the-kavita","type":"story","status":"publish","title_hn":"कविता की कापी में लिखे मोबाइल नंबर बंद, खंगाल रहे काल डिटेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कविता की कापी में लिखे मोबाइल नंबर बंद, खंगाल रहे काल डिटेल
Thu, 10 Jan 2019 12:54 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुलतानपुर की छात्राओं की मौत को लेकर आसपुर देवसरा पुलिस लापरवाह बनी हुई है। तीन दिन बाद भी पुलिस की टीम ने घटनास्थल का जायजा लेना मुनासिब नहीं समझा। जांच में कोई क्लू पुलिस को हाथ लग सकता था। पुलिस पूरी तरह मामले को खुदकुशी का रूप देने की तैयारी में है। कविता की कापी में लिखे दोनों नंबर बंद हैं। उनकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नीमा गोपालपुर हाल्ट पर सोमवार की सुबह दो छात्राओं की लाश मिली थी। दोनों के शरीर पर चोट के निशान थे। दोनों की पहचान सुलतानपुर जनपद के लंभुआ थाना क्षेत्र के गोसाई का पुरवा निवासी अर्चना (17) पुत्री श्रीराम और कविता वर्मा (16) पुत्री रामलवट वर्मा निवासी कोथराखुर्द घूरीपुर के रूप में हुई थी। दोनों लंभुआ स्थित सर्वोदय इंटर कालेज में कक्षा 12 की छात्रा थीं। देवसरा पुलिस पहले दिन से आत्महत्या का मामला मान रही है।
देवसरा एसओ राकेश कुमार ने मंगलवार को दावा किया था कि दो दरोगा जांच के लिए लगाए गए हैं। वह घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट देंगे। पुलिस ने दोनों छात्राओं के परिजनों को थाने पर बुला लिया था। मृतक छात्रा कविता के पिता रामलवट ने पुलिस को तहरीर देते हुए कापी में लिखे दो मोबाइल नंबरों पर संदेह जताया था। दोनों नंबर बंद हैं। पुलिस ने उन नंबरों की कॉल डिटेल मंगाई है। लोगों की मानें तो देवसरा पुलिस घटना की फाइल खुदकुशी में बंद करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
दोबारा घटनास्थल का निरीक्षण व आसपास के लोगों से जानकारी के लिए पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। देवसरा थानाध्यक्ष ने बताया कि अब छात्राओं की मौत का राज सर्वोदय कालेज के प्रधानाचार्य ने बयां कर दिया है। परिवार के लोगों का सम्मान बचाने के लिए दोनों ने खुदकुशी कर ली। फिलहाल कॉल डिटेल मिलने के बाद आगे देखा जाएगा। कविता के पिता रामलवट व अर्चना के पिता श्रीराम दोनों की हत्या कर फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं।