{"_id":"5b44fc4e4f1c1ba64e8b5006","slug":"bjp-leader-scorpio","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की स्कापयो से रुपयों से भरा बैग उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता की स्कापयो से रुपयों से भरा बैग उड़ाया
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा नेता की स्कापयो में रखा रुपयों से भरा बैग उचक्कों ने उड़ा दिया। चालक लौटा तो बैग नहीं मिला। परेशान भाजपा नेता ने घटना की शिकायत पुलिस से की। बैग में एक लाख रुपये व 20 लाख के एफडीआर संग तीन एटीएम कार्ड थे। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
नगर कोतवाली के अजीत नगर निवासी शिवेंद्र सिंह भाजपा आईटी सेल के प्रभारी रह चुके हैं। वह कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती के बेहद करीबी हैं। मंगलवार की शाम वह स्कापयो से बाबागंज आए थे। चालक को रोकने के बाद वह कार से बाहर निकले। इस बीच चालक स्कार्पियो का दरवाजा बिना लाक किए पान खाने चला गया। शिवेंद्र सिंह लौटे तो बैग गायब देख दंग रह गए। चालक से पूछताछ की तो पता चला कि वह पान खाने गया था। बैग में 1 लाख रुपये ,20 लाख के एफडीआर संग तीन एटीएम कार्ड रखे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी। नगर कोतवाल ने बताया कि सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मौके पर गए थे। छानबीन की जा रही है।