फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Biker gang robbed a petrol tank

बाइकर्स गैंग ने पेट्रोल टंकी पर की लूट

Fri, 09 Jan 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 09 Jan 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल टंकी पर तेल भराने आए बाइकर्स गैंग ने शुक्रवार को पेट्रोल कर्मी को मारा-पीटा और कट्टा लगाकर 11300 रुपए लूटकर फरार हो गए। जाते-जाते एफआईआर कराने पर जान से मारने की धमकी भी दे गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।  मऊ जनपद के चिरईकोट नसीरुद्दीनपुर गांव के रहने वाले संजय यादव कोंहड़ौर के किसान सेवा केन्द्र पेट्रोल टंकी पर तेल देने का काम करता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे चार मोटर साइकिल से कुछ लोग टंकी पर तेल भरवाने पहुंचे। सभी ने अपनी मोटरसाइकिल में सौ-सौ रुपए का तेल भरवाया। संजय ने पेट्रोल का पैसा मांगा तो एक बाइक सवार उतरा और कट्टा लगा दिया। उसके बाकी साथी संजय पर हमलावर हो गए। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद 11300 रुपए लूट लिए और फरार हो गए। संजय ने पुलिस को बताया कि वह लुटेरों को पहचानता है। जानकारी होने के बाद पुलिस
विज्ञापन

जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed