{"_id":"5b47a3304f1c1b56238b61e6","slug":"bdc-member-oppose-to-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगरौरा में बीडीसी सदस्यों का हंगामा, बैठक का बहिष्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगरौरा में बीडीसी सदस्यों का हंगामा, बैठक का बहिष्कार
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
news
मंगरौरा क्षेत्र पंचायत की बैठक में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। बवाल शांत कराने में पुलिस को पसीना छूट गया। हंगामा करने के बाद बहुत से सदस्य बैठक का बहिष्कार करते हुए बाहर चले गए। सदस्यों ने बैठक में शामिल होने पहुंचे सांसद व विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। पक्ष विपक्ष के बीडीसी सदस्यों के बीच तीखी झड़प के दौरान हाथापाई की नौबत तक आ गई।
मंगरौरा क्षेत्र पंचायत में विकास कार्यों को लेकर गुरुवार को बैठक बुलाई गई थी। जिसमे शामिल होने के लिए सांसद हरिवंश सिंह और सदर विधायक संगमलाल गुप्ता भी पहुंचना था। बैठक में बीडीसी सदस्यों के अलावा प्रधान भी मौजूद थे। सांसद व विधायक के आने में विलंब होते देख ब्लाक प्रमुख कंचन वर्मा की अनुमति से बीडीओ मंगरौरा ने रजिस्टर सदस्यों का हस्ताक्षर कराना प्रारंभ कर दिया। इस बीच कुछ सदस्य प्रस्तावों को गैर जरूरी बताते हुए सवाल करने लगे। पिछली कार्ययोजना पर भी सदस्यों ने सवाल उठाए। ढाई घंटे देरी से पहुंचे सांसद व सदर विधायक के साथ ही विश्वनाथगंज विधायक ने बैठक की कमान संभाली। इस दौरान सदस्यों ने प्रधान संघ मंगरौरा के अध्यक्ष सोनू जायसवाल के नेतृत्व में नारेबाजी करना शुरू कर दिया। सांसद विधायक के खिलाफ भी सदस्य नारेबाजी कर रहे थे। बैठक का बहिष्कार करते हुए सदस्य बाहर निकल गए। हंगामेदार बैठक में 74 बीडीसी सदस्य शामिल थे। बाहर निकलने वाले सदस्य बीडीओ को बाहर बुलाकर इस्तीफा सौंपने लगे।
विधायक ने सदस्यों से मीटिंग हाल में आकर बात रखने की बात कही, लेकिन सदस्य बाहर हंगामा करते रहे। बीडीओ ने बाहर निकलकर सदस्यों का ज्ञापन लिया। सदस्यों का आरोप था कि 34 बीडीसी होने पर ही बैठक हो सकती है। केवल 14 बीडीसी ही ब्लाक प्रमुख के समर्थन में बैठक में शामिल हैं। ब्लाक प्रमुखपति ने फर्जी तरीके से हस्ताक्षर बनाकर आईडी प्रूफ दिखाकर बैठक संपन्न कराई है। जो गलत है। पक्ष व विपक्ष के सदस्यों के बीच तीखी झड़प हुई और हाथापाई की नौबत आ गई। परिसर में मौजूद कंधई, पट्टी, कोहड़ौर पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
बीडीओ से भिडे़ सदर विधायक के मीडिया प्रभारी
मंगरौरा ब्लाक की बैठक के दौरान उस समय हंगामा और बढ़ गया जब सदर विधायक के मीडिया प्रभारी अभिषेक पांडेय ने मंगरौरा बीडीओ पर आरोप लगाते हुए उनका मोबाइल ले लिया। बोले कि उनके मोबाइल पर बराबर एक मंत्री के मीडिया प्रभारी का फोन आ रहा है। यह कहते हुए बीडीओ से मोबाइल ले लिया। जिसके बाद विपक्ष के बीडीसी सदस्य व प्रधान हंगामा करने लगे। मीडिया प्रभारी से नोकझोंक होने लगी। सभागार में पहुंचकर पुलिस ने मामले को शांत कराया।