फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   atm theft

अंतर्जनपदीय एटीएम लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े

Wed, 14 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
atm theft
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
 अपराधियों की धरपकड़ में लगी पुलिस के हाथ अंतर्जनपदीय एटीएम लुटेरों संग तीन वाहन चोर हाथ लगे हैं। उनके पास से चोरी की बाइक, एटीएम कार्ड, रुपये और गांजा बरामद हुआ है। पुलिस उनके साथियों की तलाश कर रही है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ में लगी स्वाट टीम प्रभारी अमित पांडेय ने बुधवार को अंबेडकर चौराहे से तीन लोगों को अपाची बाइक के साथ धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से आईसीआईसी बैंक का एटीएम कार्ड, 38 सौ रुपये, एक तमंचा व एक अपाची बाइक बरामद मिली। पूछताछ के दौरान पकड़े गए शातिर बदमाशों ने बताया कि वे लोग एटीएम में लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।
विज्ञापन


अब तक उन लोगों ने सुलतानपुर, इलाहाबाद समेत अन्य स्थानों पर लोगों का एटीएम बदलकर लूटा है। स्वाट टीम प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि 5 जून को यूकों बैंक के पास से अनिल कुमार ओझा को अपना शिकार बनाया। उसके खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। नगर कोतवाली के भंगवा निवासी अतुल, पूरे खुशई निवासी मनीष और जेठवारा के पतुलकी निवासी अतुल सिंह भी उनके साथ लूटपाट का काम करते हैं। पकड़े गए ऋषिकेश वर्मा पुत्र सुरेश कुमार निवासी भुवालपुर डोमीपुर, जावेद अहमद पुत्र अहमद उल्ला निवासी सिंधौर और अर्जुन तिवारी पुत्र रामराज तिवारी निवासी रामराज तिवारी निवासी पीठीपट्टी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed