{"_id":"5c018a02bdec2241731763b8","slug":"an-youth-died-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सहित गड्ढे में गिरा युवक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सहित गड्ढे में गिरा युवक, मौत
pratapgarh
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा। रैली की तैयारियों में लगे युवक की बाइक अज्ञात वाहन से टकराकर गड्ढे में गिर गई। सिर काफी खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद लोगों ने उसे देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के बानेमऊ मोती का पुरवा गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव उर्फ लल्ला (32) पुत्र मातादीन गुरुवार की देर रात लखनऊ में आयोजित रजत जयंती समारोह में लोगों को ले जाने के लिए तैयारी कर रहा था। वह बाइक से गांव के लोगों को लाकर वाहनों तक छोड़ रहा था। रात करीब 10 बजे उसकी बाइक अज्ञात वाहन से टकराकर खड्ढे में पलट गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। देर रात गांव के कुछ लोगों ने उसका शव खड्ढे में पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसका शव देखा तो बिलख पड़े। सूचना पर रात में ही पुलिस पहुंची और शव को कोतवाली उठा ले आई। सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर परिवार में प्रमोद के दो बच्चे और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।