{"_id":"8281b1b5320928a47638c45849c2e3a0","slug":"ambedkar-statue-provoked-outrage-at-the-breakdown-put-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर प्रतिमा टूटने पर भड़का आक्रोश, लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंबेडकर प्रतिमा टूटने पर भड़का आक्रोश, लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Thu, 09 Apr 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी/ आसपुर देवसरा (ब्यूरो)। आसपुर देवसरा इलाके के कोपा गांव में सड़क किनारे लगी अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने पर ग्रामीणों का गुस्सा उबल पड़ा। इस दौरान जुटे ग्रामीणों ने पट्टी-ढखवा मार्ग पर सुबह सात बजे जाम लगा दिया। प्रशासनिक अमले के साथ पहुुंचे बसपा पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर जाम हटवाया।
देवसरा इलाके के कोपा गांव में सड़क किनारे ग्राम समाज की भूमि पर अंबेडकर प्रतिमा लगाई गई है। कोपा गांव में दलित आबादी है। लोगों ने चंदा एकत्र कर छह वर्ष पूर्व गांव के किनारे पर अंबेडकर मूृर्ति स्थापित की थी। बीती रात किसी ने प्रतिमा का सिर तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह ग्रामीण शौच के लिए निकले तो प्रतिमा क्षतिग्रस्त दिखी। इस बात की खबर जंगल में आग की तरह आसपास के गांवों में भी फैल गई।
कुछ ही देर में वहां सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण जमा हो गए। घटना का विरोध जताते हुए पट्टी-ढखवा मार्ग पर पेड़ काटकर डाल दिया। इससे जाम लग गया। इस मामले की सूचना पाकर कुंवर बहादुर सिंह बसपा क्वार्डिनेटर रामपुर खास भी मौके पर आ गए। एसडीएम पट्टी रामशंकर, सीओ पट्टी सुकरमपाल तोमर, बसपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शोभनाथ गौतम, जिलाध्यक्ष लाल चंद गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य, जिला उपाध्यक्ष विनोद पांडेय, पूर्व प्रमुख देवसरा सभापति यादव समेत तमाम लोग वहां पहुंच गए। हालांकि इन लोगों के पहुंचने से पहले ही आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर बसपा नेता केबी सिंह ने जाम हटवा दिया था। दूसरी प्रतिमा लगवाने के आश्वास के बाद ही ग्रामीण वहां से हटे। इस दौरान कोपा गांव के प्रधान खुर्शीद अहमद, नंदलाल, हरिपाल, श्रीपाल, केशव ,राम किशुन, राय साहब सहित तमाम ग्रामीण डटे रहे।
विज्ञापन
देवसरा इलाके के कोपा गांव में अंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने का मामला चौथी बार हुआ है। इसके पूर्व यह 21 फरवरी 2009, फिर दूसरी बार 25 अप्रैल 2009, तीसरी बार 20 जून 2012 और अब 8 अप्रैल 2015 को प्रतिमा तोड़ी गई है। केवल यही प्रतिमा बार-बार क्यों तोड़ी जा रही है। यह जांच का विषय हो सकता है। यदि ग्रामीणों की बात पर यकीन करें तो आसपास की जमीनों की नाप गांव के कुछ लोग कराना चाहते है लेकिन दलितों के दबाव के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा है।
जमीन को लेकर चल रही खींचतान के कारण बार-बार यह प्रतिमा तोड़ दी जाती है। हर बार प्रशासन केवल नई प्रतिमा लगा कर चला आता है लेकिन इस समस्या की गहराई में जाने व उसके निराकरण का प्रयास नहीं करता। जमीनों की नाप का मुद्दा आज भी मौके पर लोगों ने उठाया। जिस पर एसडीएम ने मौके की नजाकत देखकर नाप कराये जाने की बात मान ली लेकिन नाप होगी या नहीं यह तो वक्त ही बतायेगा।
आसपुर देवसरा इलाके के कोपा गांव में तोड़ी गई अंबेडकर प्रतिमा के मामले में चौथी बार देवसरा थाने पर अज्ञात लोगों के विरूद्ध समाज में तनाव पैदा करने तथा भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने यह प्राथमिकी गांव के नंदलाल गौतम की तहरीर पर दर्ज की है। इसके पूर्व तीन बार प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। पर कोई पकड़ा गया न ही इसका खुलासा हो सका है कि आखिर वह कौन लोग है जो अंबेडकर प्रतिमा तोड़ कर तनाव पैदा करते है।
कोतवाली क्षेत्र के सरसतपुर गांव के मजरे रामनगर निवासी संगीता पत्नी दया शंकर का आरोप है कि उसके पट्टीदार जमीन के विवाद को लेकर दरवाजे पर चढ़ आए। उसका टिनशेड तोड़ दिया और दरवाजे पर पड़ी ईंट उखाड़ ले गए। घटना का विरोध जताने पर उसकी पिटाई की गई। पीड़िता का आरोप है कि इन लोगों से उसका मुकदमा चल रहा है जिसमें समझौता करने का भी दबाव बनाने का आरोप पीड़िता ने लगाया है। इधर पंकज पुत्र राम फल निवासी बरहूपुर का आरोप है कि उसके पट्टीदार ने जमीन की रंजिश को लेकर बीते 6 अप्रैल को उसकी जमीन जोतने से रोक दिया। इसके अलावा परिवार के सदस्य की कब्र के समीप नाली खोदकर पानी इकट्ठा कर रहे है। मना करने पर उसे धमकाया जाता है। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।