{"_id":"59d1304f4f1c1b70548b52fa","slug":"accident-in-moharram-possesion","type":"story","status":"publish","title_hn":" हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दफनाने के लिए ले जाया जा रहा ताजिया हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। साथ रहे लोगों ने सभी को किसी तरह से ताजिया से दूर किया और उन्हें अस्पताल लेकर भागे। सीएचसी में पहुंचने पर चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। चार लोगों का इलाज चल रहा है।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुसाहिलडीह गांव से रविवार को मोहर्रम पर तरदीपुर होते हुए पूरे धनऊ के लिए ताजिया ले जाया जा रहा था। जुलूस के वक्त रास्ते में रामसुंदर महाविद्यालय के लिए गई हाईटेंशन लाइन में ताजिया छू गया। इससे ताजिया उठाने वाले मो. मुरसलीन (20) पुत्र मो. नईम, मो. रफीक (26), मो.मोबीन (40) पुत्र महमूदशाह, अमान शाह (27) पुत्र शोहेब शाह, दीपू शर्मा (15) पुत्र बृजेश शर्मा करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान ताजिया नीचे गिर गया और उसे उठाने वाले पांचों लोग बेहोश हो गए। सभी को कुंडा सीएचसी लाया गया जहां यहां चिकित्सकों ने मो. मुरसलीम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे चारों लोगों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जानकारी मानिकपुर एसओ भी मौके पर पहुंचे। उधर झुलसे युवकों के परिजनों को जैसे ही जानकारी हुई वह भी अस्पताल पहुंच गए। थोड़ी देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर शाम पोस्टमार्टम के लिए भेजा।