{"_id":"594178d84f1c1bef158b4678","slug":"accident-in-bu-jeep","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप-बस में भिड़ंत, एक की मौत, 12 घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप-बस में भिड़ंत, एक की मौत, 12 घायल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी कोतवाली के अमरगढ़ के पास बुधवार रात रोडवेज बस और बारातियों से भरी जीप में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में जीप चालक की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर बाराती घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुलतानपुर जनपद के कादीपुर से बुधवार की शाम बारात आसपुर देवसरा के सेतापुर गांव जा रही थी। बारातियों के साथ बैडबाजे के लोग भी जीप में सवार थे। अमरगढ़ के पास प्रतापगढ़ से ढकवा जा रही रोडवेज बस से जीप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे कादीपुर निवासी जीप चालक संतलाल, विनोद, नंदू, भानू, भूपेश, कमलेश, विजय कुमार, मुनेश्वर, सहित दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद पहुंचे स्थानीय लोग घायलों को अमरगढ़ स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने जीप चालक संतलाल व नंदू की हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने संतलाल को मृत घोषित कर दिया। उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।