{"_id":"f58541f3cc0204663c9fe5e0c4effd1b","slug":"accident-hindi-news-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-ट्रक की टक्कर में तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस-ट्रक की टक्कर में तीन जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 03 Jan 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़-सुल्तानपुर के बीच नारायनपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात ट्रक व रोडवेज की टक्कर में घायल लोगों में बेल्हा के भी तीन लोग शामिल हैं। हादसे की खबर घायलों के घर रेलवे स्टेशन रोड पहुंची तो कोहराम मच गया। जो जिस हाल में था भाग पड़ा। घायलों का इलाज सुल्तानपुर जिला अस्पताल में हो रहा है।
रेलवे स्टेशन रोड के राजकुमार मोदनवाल के जीजा गोसाईगंज में रहते थे। शुक्रवार को उनका देहांत हो गया। खबर पाकर राजकुमार, पत्नी बबिता (40) व भाभी कंचन मोदनवाल (47) के साथ फैजाबाद डिपो की बस से गोसाईगंज के लिए रवाना हुए। बस नारायनपुर गांव के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। कोहरा के कारण रास्ता साफ नहीं दिखाई दे रहा था। जिससे यह हादसा हो गया। हादसे में करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। इसमें राजकुमार, बबिता व कंचन भी शामिल हैं। इनके हाथ व मुंह में चोट आई। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। राजकुमार मोदनवाल ने मोबाइल के जरिए अपने परिचितों को हादसे की सूचना दी। खबर मिलते ही लोग सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए।