{"_id":"5bf99c25bdec22419b5dddad","slug":"a-thief-kept-doing-the-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर भाग रहा एटीएम चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग कर भाग रहा एटीएम चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा
pratapgarh
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
शमशेरगंज/ लीलापुर। पुलिसकर्मियों पर फायर कर भाग रहा वांछित एटीएम चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। उसकी तलाश में जौनपुर पुलिस ने भी कई बार दबिश दी थी। लीलापुर चौकी प्रभारी शुक्रवार की रात गश्त पर निकले हुए थे। आधी रात को शमशेरगंज की ओर जाते समय संदिग्ध युवक दिखाई पड़ा। जो पुलिस को देख भागा तो पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर लिया।
पुलिस को पीछा करता देख संदिग्ध युवक ने पुलिसकर्मियों पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए राकेश पाल पुत्र अर्जुन पाल ने पूछताछ में बताया कि वह एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के रुपये उड़ाता है। उसने पिछले साल सूबेदार मिश्रा पर फायर किया था। उसकी तलाश में जौनपुर पुलिस भी आ चुकी है। मौके पर पहुंचे लालगंज के प्रभारी कोतवाल ने साथियों की बाबत पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया।