फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A PERSON DIED IN ROAD

बस ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Wed, 30 Nov 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Wed, 30 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
 A  PERSON DIED IN ROAD
न्‍यूूज

विज्ञापन
कोहरे के चलते बस ने एक सब्जी विक्रेता को रौंद दिया। परिजन उसे डाक्टर के पास ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसपर परिजन रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रानीगंज थाना क्षेत्र के जरियारी निवासी दिनेश कुमार प्रजापति (30) पुत्र ढनगू की मिसिद्दीपुर में सब्जी की दुकान है। मंगलवार सुबह वह थोक में सब्जी लेने के लिए जामताली बाजार बाइक से जा रहा था। इस दौरान घना कोहरा था। सामने से आने जाने वाला कुछ नहीं दिख रहा था। सरायशेर खां गांव के करीब सामने से आ रही स्कूली बस ने बाइक सवार दिनेश को टक्कर मार दी। दिनेश का पैर बस के पहियों से कुचल गया। आसपास के लोगों ने घायल दिनेश को पहचान लिया। घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल दिनेश को अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर डाक्टर के पास सुलतानपुर चले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि दिनेश प्रजापति के पिता की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो गई। पिता के निधन के बाद घर की जिम्मेदारी उसके कंधों पर आ गई। चार भाई व दो बहनों के बीच बड़ा होने के कारण दिनेश घर का खर्च किसी तरह चला रहा था। आठ माह पहले उसके घर में किलकारी गूंजी। मासूम बेटी साक्षी के सिर से मंगलवार को पिता का साया छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed