फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   खेत से टमाटर तोड़कर भुपियामऊ मंडी में बेचने जा रहा था किसान

खेत से टमाटर तोड़कर भुपियामऊ मंडी में बेचने जा रहा था किसान

Mon, 11 Feb 2019 11:28 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
खेत से टमाटर तोड़कर भुपियामऊ मंडी में बेचने जा रहा था किसान
राजगढ़। वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर भुपियामऊ ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बोलेरो चालक अखबार पढ़ रहे एक अधेड़ को रौदते हुए फरार हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के भागीपुर ठठेरीपुर गांव निवासी रामपूजन पटेल (45) पुत्र रामदेव पटेल किसान है। सोमवार सुबह वह बाइक पर टमाटर लादकर भुपियामऊ मंडी लेकर जा रहा था। भुपियामऊ ओवरब्रिज से चौराहे की ओर मुड़ते समय लखनऊ की ओर से आई बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अनियंत्रित बोलेरो अखबार पढ़ रहे सराय बहेलिया निवासी गोविंद कनौजिया (50) को टक्कर मारते हुए रानीगंज की ओर निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोविंद को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


कैसे होंगे रामपूजन की बेटी के हाथ पीले
हादसे में मरे रामपूजन की दो बेटियां और तीन बेटे हैं। बड़ी बेटी निशा की शादी तय है। 23 मई को उसकी बारात आनी हे। रामपूजन की मौत से घर की खुशियां मातम में बदल गईं। निशा की शादी को लेकर राम पूजन की पत्नी रो रही थी। उसके मुंह से बस एक ही बात निकल रही थी कि अब उसकी बेटी के हाथ कैसे पीले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed