फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पान विक्रेता को पीटा, फायरिंग कर भागे हमलावर

पान विक्रेता को पीटा, फायरिंग कर भागे हमलावर

Fri, 13 Jul 2018 12:14 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
पान विक्रेता को पीटा, फायरिंग कर भागे हमलावर
प्रतापगढ़। मामूली विवाद में दबंगों ने पान विक्रेता की पिटाई कर दी। आसपास के दुकानदार दौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के मोहनगंज बाजार निवासी ईश्वर गुप्ता (40) की बाजार में पान की दुकान है। शाम करीब साढ़े आठ बजे चार युवक उसकी दुकान पर पहुंचे। उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। मामला बढ़ने पर दबंग युवक उसे सरेआम पीटने लगे।
विज्ञापन


शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पिटाई से आक्रोशित बाजार के दुकानदारों ने लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पहुंचे शहर कोतवाल ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। जिसके बाद जाकर आवागमन बहाल हुआ। शहर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed