फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बरियासमुद्र के प्रधान पर जानलेवा हमला, रेफर

बरियासमुद्र के प्रधान पर जानलेवा हमला, रेफर

Tue, 19 Sep 2017 07:31 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
बरियासमुद्र के प्रधान पर जानलेवा हमला, रेफर
प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र के बरियासमुद्र में मंगलवार सुबह सड़क तक लटक रही पेड़ की टहनियों की छंटाई को लेकर बवाल हो गया। दोनों ओर से मारपीट के बाद जमकर ईंट पत्थर चले। जिसमें प्रधान व उसका चचेरा अधिवक्ता भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। प्रधान की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बरियासमुद्र के प्रधान राजेश सिंह भाजपा नेता राकेश सिंह के बड़े भाई हैं। मंगलवार को वह सफाईकर्मियों को लेकर घर के करीब सड़क पर फैली टहनियों व झाड़ियों को कटवाने के लिए गए। करौंदे के पेड़ की टहनियों से राहगीरों को दिक्कत हो रही थी। टहनियों की छटाई के दौरान पड़ोसियों से विवाद होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। मारपीट के दौरान ईंट पत्थर चलने लगे। शोर शराबा सुनकर जब तक गांव के लोग दौड़ते तब तक हमले में प्रधान राजेश सिंह (35) व उनके चचेरे अधिवक्ता भाई निर्भय सिंह (40) का सिर फट गया। अन्य लोगों को भी चोटें आईं।
विज्ञापन


गांव के लोगों के बीच-बचाव पर मामला शांत हुआ। गंभीर रूप से घायल प्रधान राजेश व निर्भय को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने राजेश की हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। इस मामले में निर्भय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सुनील, अनिल, सुमित, शुचि, सुनील की पत्नी व एक अन्य महिला को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वे घर छोड़कर भागे हुए हैं। निर्भय का आरोप है कि सुनील समेत अन्य लोगों ने कुल्हाड़ी व लाठी डंडे से हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed