फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पुलिस चौकी के पास ट्रक चालक को चाकू मारकर 20 हजार लूटे 18-24-51

पुलिस चौकी के पास ट्रक चालक को चाकू मारकर 20 हजार लूटे 18-24-51

Fri, 30 Jun 2017 07:59 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास ट्रक चालक को चाकू मारकर 20 हजार लूटे  18-24-51
राजगढ़। नगर कोतवाली की भुपियामऊ चौकी से सौ मीटर दूर इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर स्थित पूरे बाछिल गांव के पास शुक्रवार भोर में आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने ट्रक चालक को चाकू मार दिया। इससे वह घायल हो गया। बदमाश उसके पास रहे बीस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। चंद कदम दूरी पर घटना होने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। घायल चालक ने किसी तरह चौकी पहुंचकर आपबीती सुनाई तो पुलिस पसीना पसीना हो गई। आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने इलाहबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के सराय बहेलिया पूरेनारायनदास निवासी लल्लू मिश्र (28) पुत्र राधेश्याम ट्रक चालक है। वह चांदपुर प्रधान ननकू का ट्रक चलाता है। गुरुवार की रात इलाहाबाद से ट्रक पर गिट्टी लादकर वह प्रतापगढ़ आ रहा था। भोर में भुपियामऊ चौराहे से सौ मीटर आगे पहुंचते ही ट्रक का टायर फट गया। इस पर लल्लू टायर बदलने लगा। आरोप है कि इसी बीच आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश पहुंच गए और उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। बदमाश उसके पास रहे बीस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। किसी तरह वह भुपियामऊ चौकी पहुंचा। उसे खून से लथपथ देखकर पुलिस दंग रह गई। घटना की जानकारी लेते हुए भुपियामऊ पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने ट्रक चालक को इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


चालक के पिता की हुई थी हत्या
कई वर्ष पहले ट्रक चालक लल्लू मिश्र के पिता की भी हत्या कर दी गई थी। इसमें पड़ोस के ही कुछ लोगों को नामजद किया गया था। दूसरी ओर जिसका वह ट्रक चलाता है वह भी हिस्ट्रीशटर है। पुलिस जांच कर रही है कि ट्रक मालिक या फिर चालक की दुश्मनी के चलते तो बदमाशों ने उसे चाकू नहीं मारा है। उधर, चांदपुर ग्राम प्रधान सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचा। वह बगैर पुलिस को जानकारी दिए ही ट्रक लेकर अपने घर चला गया। भुपियामऊ चौकी इंचार्ज का कहना है कि चालक और ट्रक मालिक दोनों की काई लोगों से रंजिश है। जिसके चलते उसे पीटा गया है। लूट की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस चौकी के पास ट्रक चालक को चाकू मारकर 20 हजार लूटे
पुलिस ने घायल चालक को कराया जिला अस्पताल में भर्ती, रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed