फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दो पक्षो मे मारपीट,चले ईट पत्थर

दो पक्षो मे मारपीट,चले ईट पत्थर

Sat, 18 May 2019 12:43 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षो मे मारपीट,चले ईट पत्थर
दो पक्षों मे मारपीट, चले ईंट-पत्थर, हवाई फायरिंग
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने पर भाग निकले मारपीट करने वाले लोग
रखहा। कंधई थाना क्षेत्र के यहियापुर गांव में नमाज पढ़ने के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों से जमकर ईंट-पत्थर और लात-घूंसे चले। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्ष भाग निकले। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
यहियापुर निवासी अमीनुद्दीन उर्फ नबरेज तथा शाहरुख के पक्ष के लोगों में शुक्रवार शाम मामूली बात को लेकर कहासुनी के साथ धक्कामुक्की हुई थी। शाम लगभग 7:30 बजे दोनों पक्ष गांव स्थित मस्जिद में नमाज अदा करने गए। मस्जिद में दोनों पक्षों में फिर कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। हल्ला-गुहार पर भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानी जाए तो एक पक्ष से हवाई फायरिंग भी की गई। किसी ने इसकी सूचना कंधई पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्ष फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक किसी तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। दीवानगंज चौकी इंचार्ज ने बताया कि यहियापुर गांव में मारपीट हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

निलंबन का जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़। उप्र लेखपाल संघ शाखा की बैठक शुक्रवार को तहसील परिसर में जिलाध्यक्ष श्रीपाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सदर तहसील संघ के अध्यक्ष प्रदीप दूबे के निलंबन एवं संवर्ग की तहसील एवं जनपद स्तर की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि निलंबन की कार्रवाई सरासर गलत है। यदि इस पर विचार नहीं किया गया तो संघ आनदोलन को बाध्य होगा। इस अवसरपर रामचंद्र पांडेय, प्रदीप दूबे, रवि शंकर ओझा, बृजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाली देने से मना करने पर पीटा
पट्टी। गाली देने से मना करने पर कुछ लोगों ने एक महिला की पिटाई कर दी। कोतवाली क्षेत्र के महरुपुर निवासी संतोष सिंह की पत्नी अंशू ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे रंजिश को लेकर पड़ोस के दो सगे भाई घर की महिलाओं के साथ उससे गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीचबचाव पहुंची उसकी जेठानी पूजा को भी पीट दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले।

अपहृत किशोरी को घर लेकर पहुंचा युवक, पूछताछ पर परिजनों को पीटा
पट्टी। किशोरी को अगवा ले गया युवक शुक्रवार को अचानक उसके साथ घर पहुंच गया। किशोरी के परिजनों के पूछताछ करने पर उनकी पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के शेषपुर अधारगंज गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव का ही एक युवक उसकी 16 वर्षीय बेटी को अगवा कर ले गया है। गुरुवार को आरोपी युवक किशोरी के साथ उसके घर पहुंच गया। पूछताछ करने पर किशोरी के परिजनों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed