{"_id":"5960ed224f1c1b87308b46b3","slug":"81499524386-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच करने पहुंचे एडी, छुट्टी पर गए सीएमस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच करने पहुंचे एडी, छुट्टी पर गए सीएमस
Updated Sat, 08 Jul 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। स्वतंत्र प्रभार स्वास्थ्य मंत्री के गृह जनपद में स्ट्रेचर न मिलने पर कंधे पर बेटी को लादकर इमरजेंसी से मेडिकल वार्ड का चक्कर लगाने के मामले की शिकायत पर शनिवार को एडी स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे। इस बीच सीएमएस अवकाश पर चले गए। इससे एडी नाराज होकर बगैर अस्पताल का निरीक्षण किए इलाहाबाद लौट गए।
लालगंज कोतवाली के रामपुर बावली निवासी लवकुश नाथ पांडेय की बेटी रिया पांडेय (18) व बेटे आशुतोष की सोमवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। दोनों बेहोश हो जा रहे थे। लवकुश दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों ने उसे भर्ती करने के बाद मेडिकल वार्ड भेज दिया। लवकुश नाथ को स्ट्रेचर नहीं मिला। ऐसे में वह बेटी को कंधे पर लाद कर दूसरे तल पर स्थित मेडिकल वार्ड में पहुंचा और भर्ती कराया। यहां स्टाफ नर्स ने उसे तत्काल रेफर करवा दिया। परेशान होकर पीड़ित लवकुश बेटी को फिर कंधे पर लादकर एंबुलेंस के पास पहुंचा और इलाहाबाद चला गया। इसकी जानकारी होने पर शनिवार को एडी स्वास्थ्य डा. वीपी सिंह जांच करने के लिए पहुंचे। पता चला कि सीएमएस छुट्टी पर चले गए हैं। एडी स्वास्थ्य डा. बीपी सिंह ने बताया कि जांच करने के लिए आया था। मगर सीएमएस को किसी ने जानकारी दे दी इसके चलते वे अवकाश लेकर पहले ही घर निकल गए। हलांकि उनके भागने से काम नहीं होगा। बयान तो देना ही होगा।
एडी के आने के बाद भी नहीं निकाला गया स्ट्रेचर
जिला अस्पताल के इमरजेंसी के सामने एक कमरे में स्ट्रेचर रखे गए हैं। उसमें ताला बंद हैं। जांच के लिए एडी के आने के बाद भी स्ट्रेचर नहीं निकाला गया।