फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   70 thousand looted by a commercial son shot

व्यापारी पुत्र को गोली मारकर 70 हजार लूटे

Wed, 12 Dec 2018 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 12 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
70 thousand looted by a commercial son shot
प्रतापगढ़
शहर के जोगापुर में मंगलवार की रात बेखौफ बदमाशों ने दुकान बंद कर रहे व्यापारी पुत्र को गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लूूट लिया। पीठ में दो गोलियां लगने के कारण व्यापारी पुत्र की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। हाईवे पर हुई घटना से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करती रही।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के गोपालापुर निवासी धर्मेंद्र सिंह ने जोगापुर में आदर्श आयल व बैट्री की दुकान खोल रखी है। मंगलवार रात वह प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर स्थित दुकान बंद करा रहे थे। उनके साथ बेटा विवेक सिंह (25) भी था। धर्मेंद्र सिंह दोनों दुकानों की बिक्री के लगभग 70 हजार रुपये एक बैग में रखकर बेटे विवेक को थमाने के बाद दुकान के भीतर घुसे। विवेक रुपयों से भरा बैग लेकर बाहर बाइक की ओर निकला। तभी बाइक से पहुंचे तीन बदमाश उससे बैग छीनने लगे। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्टल निकाल ली। बैग की छीनाझपटी के दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके पीठ में जा लगी। फायर की आवाज सुनकर दुकान के भीतर से धर्मेंद्र सिंह और आसपास के लोग दौड़े। तब तक बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर कुसमी की ओर भाग निकलेे। गोली लगने से घायल विवेक को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक एस आनंद घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करने लगे। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गईं।
विज्ञापन


नई उम्र के बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
व्यापारी पुत्र विवेक सिंह को गोली मारकर रुपये लूटने वाले बदमाश नई उम्र के थे। वह अपना चेहरा भी खुला रखे थे। घटना के बाद इलाके में खौफ व्याप्त हो गया। पुलिस बाहर के बदमाशों की करतूत मानते हुए संदिग्ध बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed