फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   70 hour theft , donation box smashed

पौराणिक मंदिर से 70 घंटा चोरी, दान पेटिका तोड़ी

Sat, 17 Jan 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Jan 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
70 hour theft , donation box smashed
प्रतापगढ़। मंदिरों में चोरी का सिलसिला थम नहीं रहा है। बेखौफ चोर मंदिरों में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। भंगवा के दुर्गा मंदिर में चोरी की घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि गुरुवार की रात भुपियामऊ स्थित पौराणिक गौरीशंकर मंदिर में भी चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने वहां रखी दान पेटिका तोड़ दी। उसमें रखे सारे पैसे व करीब 70 पीतल के घंटे चोरी कर फरार हो गए। चोरी की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी है। पुजारी ने घटना की तहरीर चौकी में दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


भुपियामऊ में महाभारत कालीन गौरीशंकर मंदिर है। कहा जाता है कि अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने इसी स्थान पर शिव लिंग की स्थापना कर पूजा अर्चना की थी। तब से यह मंदिर लोगों की आस्था का केन्द्र बना है। परिसर में शंकर जी के बड़े मंदिर के अलावा देवी देवताओं के तीन और छोटे मंदिर हैं। सभी मंदिरों में छोटे-बड़े घंटे लगे थे। गुरुवार की रात दीवार फांदकर अंदर घुसे चोरों ने बड़ी सफाई से चोरी की घटना को अंजाम दिया। बरामदे में सो रहे पुजारी जयनारायण सिंह उर्फ टोनी बाबा व उनके शिष्य मुन्ना को घटना की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह लगभग छह बजे पुजारी दैनिक क्रिया से निवृत्त होकर मंदिर में घुसे तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दान पेटिका टूटी थी। उसमें रखा सारा पैसा गायब था। शंकरजी व अन्य मंदिरों के घंटे व पीतल का घड़ा भी गायब था। टोनी ने फौरन घटना की जानकारी भुपियामऊ पुलिस को दी। धीरे-धीरे यह खबर पूरे शहर में फैल गई। भक्तों की भीड़ वहां पर जमा होने लगे। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज वजीउल्ला ने बताया कि पुजारी ने घटना की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। पुजारी के अनुसार करीब 70 घंटे चोरी हुए हैं। दान पेटिका से चोरी गए पैसे में पुराने समय के सिक्के भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमूमन रात दस बजे तक श्रद्धालुओं का मंदिर में आना-जाना लगा रहता है। तब तक पुजारी टोनी व उनका चेला मुन्ना जागते रहते हैं। पुजारी जयनारायण सिंह ने पुलिस को बताया कि वह डेढ़ बजे पेशाब करने उठा था। उस समय मंदिर में सब कुछ पहले जैसे था। उसके बाद वह सो गया। सुबह जल चढ़ाने आया तो घटना की जानकारी हुई। पुजारी की बातों से पता चलता है कि चोरी उसके बाद ही हुई है। महाभारत कालीन मंदिर में चोरी होने की जानकारी होने पर श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचने लगे।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। मगर भुपियामऊ चौकी के सिपाही गश्त नहीं करते हैं। रात में अक्सर वे चौराहे पर ही मंडराते रहते हैं। गांव में गश्त करते ही जहमत नहीं उठाते हैं। उनकी गश्त केवल ट्रकों से वसूली तक ही सीमित है। उनकी लापरवाही का फायदा चोर उठा रहे हैं। मंदिर में हुई चोरी की घटना को भी स्थानीय लोग लापरवाही से जोड़कर देख रहे हैं।


भंगवा गांव स्थित दुर्गा मंदिर में हुई चोरी की वारदात में पुलिस केवल लकीर पीट रही है। घटना को बीते चौबीस घंटे से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन पुलिस के हाथ खाली है। वह उचक्कों को उठाकर उनसे पूछताछ कर रही है। असल अपराधी अभी भी उसकी पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed