फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   7 policemen injured in road accident udaipur, including CO

उदयपुर में पुलिस पर पथराव, सीओ समेत सात पुलिसकर्मी घायल

Thu, 11 Oct 2018 12:33 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Thu, 11 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
7 policemen injured in road accident udaipur, including CO
प्रतापगढ़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो; प्रतापगढ़।
उदयपुर इलाके में बुधवार को मट्टन नाले में डूबने से हुई छात्र की मौत के बाद शव का दोबारा पोस्टमार्टम और सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सडक़ जाम कर रहे ग्रामीणों ने बवाल कर दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस से लोग भिड़ गए। उग्र ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें सीओ समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। ग्रामीणों ने सीओ की जीप भी तोड़ डाली। हमले के बाद जान बचाकर भाग रही पुलिस ने कुछ दूर जाकर फिर मोर्चा संभाला। पुलिसकर्मियों ने पीछे आ रहे ग्रामीणों को दौड़ा लिया। छह लोगों को हिरासत में लेने के बाद जाम खुलावाया। बवाल की खबर पर एसपी आठ थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।  
विज्ञापन


उदयपुर थाना क्षेत्र के आमीशंकरपुर निवासी अर्जुन सरोज (18) पुत्र रामकिशुन सरोज स्थानीय विद्यालय में हाईस्कूल का छात्र था। मंगलवार को वह साइकिल से कपड़ा धोने गांव के समीप मट्टन नाले पर गया था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। मट्टन नाले के पास उसकी साइकिल मिली। देर रात नाले में उसका शव उतराया मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद अर्जुन का शव घर पहुंचा।
विज्ञापन


परिजन उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए घटना की सीबीआई से जांच कराने और दोबारा पोस्टमार्टम के बाद ही अंतिम संस्कार की बात करने लगे। घरवालों का कहना था कि किसी ने अर्जुन की हत्या कर शव को नाले में डाल दिया। हंगामे की सूचना पर लालगंज, उदयपुर व सांगीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने सांगीपुर-राहाटीकर मार्ग पर जाम लगा दिया। खबर पर सीओ लालगंज ओपी दुबे भी मौके पर पहुंच गए। वह महिलाओं को समझाने का प्रयास करने लगे। तभी पुलिसकर्मी हंगामा कर रहे लोगों की धरपकड़ में जुट गए। यह देख आक्रोशित ग्रामीण पुलिस पर पथराव करने लगे। पथराव में सीओ लालगंज समेत सात पुलिसकर्मीं घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने सीओ की जीप भी क्षतिग्रस्त कर दी। कुछ दूर भागने के बाद हमले से खार खाई पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ा लिया। पुलिस के तेवर देख बवाली भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। बवाल की खबर मिलने पर एएसपी पश्चिमी शिवाजी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी मनोज आसपास के आठ थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उधर, मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के रामसजीवन कोरी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।  


मृतक के परिवार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ग्रामीणों के पथराव में सीओ लालगंज के हाथ में चोटें आई हैं। उपद्रवी ग्रामीणों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। कानून को हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
देवरंजन वर्मा, पुलिस अधीक्षक।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed