फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मुठभेड़ में लुटेरे को पुलिस ने दबोचा, ट्रक चोरी के आरोप में जा चुका है जेल

मुठभेड़ में लुटेरे को पुलिस ने दबोचा, ट्रक चोरी के आरोप में जा चुका है जेल

Sun, 24 Jun 2018 07:16 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में लुटेरे को पुलिस ने दबोचा, ट्रक चोरी के आरोप में जा चुका है जेल
ट्रक लुटेरे को कोतवाली पुलिस ने खीरीबीर घाट से मुठभेड़ में दबोच लिया। उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ। वह पुलिस से बचने के लिए शहर में किराए का कमरा लेकर रहता था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी शहर कोतवाल को खीरीबीर घाट पर बदमाशों के लूटपाट की खबर मिली। वह लुटेरों की तलाश में घाट की ओर निकले। किशुनदासपुर के करीब एक युवक संदिग्ध हालत में दिखाई पड़ा। पुलिस को देख वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाया तो वह फायर करते हुए भाग निकला। हालांकि घेराबंदी के बाद पुलिस उसे दबोचने में कामयाब रही। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम इबरार अहमद पुत्र रफीक निवासी तौकलपुर थाना मानधाता बताया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि इबरार कंधई और रानीगंज में 4 ट्रक लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। शनिवार की रात भी वह लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में निकला था। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed