फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   भोजपुरी गाने पर डांस को लेकर बारातियों में मारपीट

भोजपुरी गाने पर डांस को लेकर बारातियों में मारपीट

Thu, 16 May 2019 07:59 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
भोजपुरी गाने पर डांस को लेकर बारातियों में मारपीट
भोजपुरी गाने पर डांस को लेकर बारातियों में मारपीट
विज्ञापन

मची भगदड़, मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। विवाह के दौरान भोजपुरी गाने पर डांस को लेकर बारातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इससे वैवाहिक कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की मौजूदगी में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।
रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली मुंडा से पंकज की बारात नगर कोतवाली के भुइदहा निवासी देवी प्रसाद के घर गई थी। द्वारपूजा के दौरान भोजपुरी गाने पर डांस को लेकर बारातियों के बीच आपस में मारपीट होने लगी। जिससे वैवाहिक कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। मारपीट में बाराती सर्वेश, अनिल, सूरज और राजन समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक मारपीट करने वाले लोग भाग निकले। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। घायलों को लेकर जिला अस्पताल आ गई। नगर कोतवाल ने बताया कि मारपीट करने वाले लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


मदद के बहाने बदमाश ने उड़ा दिए 30 हजार
तीन बैंकों से निकाले 10-10 हजार
रुमाल में महिला को रुपये की जगह रद्दी थमाकर भाग निकला
अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा। बैंक से रुपये निकालने आई महिला की मदद के बहाने बदमाश झांसा देकर उसके 30 हजार रुपये लेकर भाग निकला। महिला को रुपये की जगह कागज की रद्दी का रुमाल थमा दिया। रुपये गायब देख महिला रोने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के तरौल की रहने वाली चांदनी पत्नी पन्ना लाल यादव गुरुवार को रुपये निकालने के लिए कटरागुलाब सिंह स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक आई थी। बैंक में उसे फार्म भरने के दौरान एक युवक मिला। वह उसकी मदद करने लगा। पहले बैंक आफ बड़ौदा से 10 हजार रुपये निकाले। इसके बाद स्टेट बैंक और ग्रामीण बैंक से भी 10-10 हजार रुपये निकाले। महिला को कागज की रद्दी से भरा रुमाल का बंडल थमाते हुए कहा कि रुपया ठीक से रखो। इसके बाद मदद करने वाला युवक 30 हजार रुपये लेकर आंखों से ओझल हो गया। कुछ देर बाद रुपये निकालने के लिए महिला ने रुमाल की पोटली खोली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह रोने लगी। परिवार के लोगों से भयभीत चांदनी जान देने पर उतारू थी। लोगों ने उसे पकड़ा और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी में कैद बदमाश की फुटेज निकाल कर खोजबीन शुरू कर दी। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।

फोटो
आग से तीन घरों की गृहस्थी के सामान जले
बाइक समेत खाने-पीने का सामान जला, आग बुझाने में तीन लोग झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो
बीरापुर। अज्ञात कारणों से लगी आग ने तीन परिवार की गृहस्थी जलाकर राख कर दी। बाइक समेत अन्य सामग्री जल गई। आग बुझाने में तीन लोग झुलस गए। रानीगंज के अवधानपुर निवासी महेंद्र कुमार पुत्र माता शरण के छप्पर में गुरुवार भोर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोगों की निगाह पड़ती तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। रिहायशी छप्पर में खड़ी बाइक, बिस्तर, खाद्यान्न, रुपये समेत अन्य सामान जल गए। आग की लपटों ने बगल में तीन रिहायशी छप्परों को भी अपने आगोश में ले लिया। जिससे गृहस्थी के सामान जल गए। आग बुझाने के दौरान राजेंद्र प्रसाद यादव पुत्र फूलचंद्र यादव, जगन्नाथ यादव व माता प्रसाद झुलस गए। तीनों को स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया।

व्यापारी से लूट की रिपोर्ट दर्ज
बेलखरनाथ। बेटी के साथ बाइक से घर जा रहे व्यापारी के ऊपर फायर झोंककर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने चार दिन बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। कंधई थाना क्षेत्र के लौवार निवासी कारोबारी अनिल की पट्टी कस्बे में दुकान है। शनिवार को वह अपनी पुत्री के साथ खरीदारी करने के लिए पट्टी कस्बा गया था। लौटते समय कधंई थाना क्षेत्र के पूरे चिरंजीव गांव में नहर की पुलिया के समीप बदमाशों ने फायर कर रोक लिया। बीस हजार रुपये नगद और बेटी के आभूषण लूटकर भाग निकले। तहरीर देने के बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी। आखिरकार गुरुवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।


खेत की रखवाली कर रहे युवक पर सांड़ ने किया हमला
बेलखरनाथधाम। सांड़ व बछड़ों का आतंक लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सांड़ के हमले में खेत की रखवाली कर रहा युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया। पट्टी थाना क्षेत्र के घूरीपुर निवासी बजरंगी यादव पुत्र छोटेलाल यादव गुरुवार की सुबह खेत में बोई फसल की रखवाली कर रहा था। अचानक उसके ऊपर सांड़ व बछड़े ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के दौड़ने पर किसी तरह जान बची। आनन-फानन में बजरंगी को उपचार के लिए सीएचसी पट्टी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed