फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   तेंदुए की हत्या के मुख्य आरोपी जसवंत को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार

तेंदुए की हत्या के मुख्य आरोपी जसवंत को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार

Mon, 11 Feb 2019 11:28 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए की हत्या के मुख्य आरोपी जसवंत को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़। मानधाता इलाके में जाल में फंसे तेंदुए को पीटने के बाद गला दबाकर मारने के मुख्य आरोपी को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। वन विभाग की एक टीम शिकारियों की तलाश में सुलतानपुर रवाना हो गई है। उधर, कुशफरा, विश्वनाथगंज, सहेरुआ, कसेरुआ, देल्हूपुर और गजेहड़ा के लोग घटना के बाद से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


मानधाता थाना के कुशफरा देवीदास का पुरवा जंगल में शनिवार को शिकारियों के जाल में फंसे तेंदुए को लोगों ने पहले पीटा। इसके बाद लाठियों से गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वन विभाग के अफसरों व पुलिस के सामने तेंदुए की मौत हो गई। रविवार की सुबह तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद चिलबिला के जंगल में अंतिम संस्कसार कर दिया गया। वन विभाग की टीम ने इस मामले में छापामारी करके कुशफरा गांव निवासी जसवंत को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं वन विभाग की एक टीम शिकारियों की तलाश में सुलतानपुर रवाना हो गई है। चर्चा रही कि दो और संदिग्ध लोगों को पूछताछ करने के लिए टीम अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो लेकर घूम रही वन विभाग की टीम
कुशफरा जंगल में लाठी-डंडे से पीटकर तेंदुए की हत्या करने वाले लोगों को वायरल वीडियो लेकर पहचान करने के लिए वन विभाग की टीम गांव-गांव भ्रमण कर रही है। तेंदुए के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए वन विभाग की टीम स्थानीय लोगों से भी मदद मांग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed