फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आक्रोशित परिजनों ने मांगों को लेकर नहीं किया महिला का अंतिम संस्कार

आक्रोशित परिजनों ने मांगों को लेकर नहीं किया महिला का अंतिम संस्कार

Mon, 22 Oct 2018 10:38 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
आक्रोशित परिजनों ने मांगों को लेकर नहीं किया महिला का अंतिम संस्कार
फोटो- 36.37.40
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों ने मांगों को लेकर नहीं किया महिला का अंतिम संस्कार
आरोपियों की गिरफ्तारी, 25 लाख मुआवजा और गंभीर धाराएं लगाने की मांग पर अड़े
शाम तक परिजनों को समझाने में जुटे रहे सीओ और तहसीलदार
नवाबगंज में आंगनबाड़ी सहायिका की पीट-पीटकर हुई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
परियावां। आंगनबाड़ी सहायिका का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। जानकारी पर सीओ और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और काफी देर तक उन्हें मनाने का प्रयास करते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। घरवाले 25 लाख मुआवजा, आरोपियों की गिरफ्तारी व उनके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने के साथ परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी की मांग पर अड़े थे। खबर लिखे जाने तक शव दरवाजे पर रखा हुआ था। मौके पर भारी फोर्स तैनात थी।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के हिनाहूं गांव निवासी पंकज शुक्ल उर्फ मिंटू पुत्र राजाराम शुक्ल से शनिवार की देर शाम प्रधानपति व उसके भाइयों से पूर्व में किसी के सामने बुराई करने की बात को लेकर विवाद हो गया था। बात बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। जानकारी पर उसकी मां आंगनबाड़ी सहायिका माधुरी देवी (48) उसे बचाने के लिए पहुंची। इस पर हमलावरों ने उसकी भी पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश होकर गिर गई। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पुत्र पंकज की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानपति संजय पुत्र अरुण कुमार तिवारी, भाई राजीव, संजीव व प्रदीप के खिलाफ गैरइरादतन हत्या, मारपीट, दौड़ाने और गालीगलौज के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजनों की मांग थी कि आरोपियों की पहले गिरफ्तारी हो। इसके साथ ही गैर इरादतन हत्या को इरादतन हत्या में बदला जाए। परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, 25 लाख का मुआवजा व आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएं। जानकारी पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। घर पहुंचे सीओ राधेश्याम और तहसीलदार रामजनम परिजनों को मनाने की पूरी कोशिश करते रहे, लेकिन वह तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

इनसेट
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन
परियावां। उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार व आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष शीला त्रिपाठी के नेतृत्व में कालाकांकर क्षेत्र के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मृत माधुरी शुक्ला के घर पहुंचे। साथ ही उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष ने तहसीलदार रामजनम यादव व सीओ राधेश्याम को मांग पत्र देते हुए धारा 304 को 302 में तरमीम करने, आरोपियों की गिरफ्तारी, उनके शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण व माधुरी शुक्ला के घर के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। इस दौरान एक मांगपत्र भी सौंपा गया। सीओ व तहसीलदार ने सभी मांगों को स्वीकार करते हुए शासन को अपनी रिपोर्ट भेजने की बात कही। मांगपत्र देने वालों में सीडीपीओ कालाकांकर रविंद्रराम, सुषमा कुरील शीला तिवारी, मिथिलेश कुमार आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौच जा रहे युवक पर गिरा जर्जर तार, झुलसकर मौत
हथिगवां इलाके के विषहिया गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। शौच जा रहे युवक पर जर्जर विद्युत तार टूटकर गिर गया। झुलसने से उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में हडक़ंप मच गया। सूचना पर परिजनों के साथ ही ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और उसे किसी तरह तार से अलग किया। खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।
हथिगवां थाना क्षेत्र के विषहिया गांव निवासी तस्लीम (40) पुत्र रफीक सोमवार सुबह शौच के लिए जा रहा था। इस दौरान खेतों से गुजरा 11 हजार विद्युत लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी पर गांव के लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना देकर लाइन कटवाई गई। इसके बाद उसे तार से अलग किया गया। इस दौरान उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। उधर, संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के आमीपुर गांव निवासी सचिन पटेल (20) पुत्र रामचंद्र सोमवार को सुबह कपड़ा प्रेस कर रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।


फोटो- 38.39
पत्नी-बेटी के वियोग में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
सुसाइड नोट में लिखा, बेटी की जुदाई नहीं सह सकता, पत्नी को माफ करें
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। पत्नी व बेटी के वियोग में युवक ने घर से दूर बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से उसका शव लटकता देखा तो गांव में हडक़ंप मच गया। मौके पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस केा दी। पुलिस को उसके घर की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने बेटी की जुदाई नहीं बर्दाश्त करने की बात लिखी थी। उसकी मौत से परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के रायपुर भरखी गांव निवासी घनश्याम सरोज (35) पुत्र जगदेव की पत्नी तीन दिन पूर्व अपनी तीन वर्ष की बेटी को लेकर कहीं चली गई। जगदेव ने उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे नहीं मिली। इससे परेशान होकर उसने घर से दूर बाग में एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह गांव के लोग शौच के लिए बाग में गए तो उसका शव लटकता देख दंग रह गए। सूचना पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। इस दौरान उके घर की तलाशी में पुलिस को एक कागज पर पेंसिल से लिखा सुसाइड नोट मिल गया। इसमें उसने अपने माता-पिता से आत्महत्या करने पर क्षमा मांगी थी। इसके साथ ही लिखा था कि वह अपनी बेटी के बिना नहीं रह सकता है। सुसाइड नोट में उसने पत्नी के बारे में लिखा कि कि उसे कुछ न कहा जाए। फिलहाल उसकी मौत से उसके परिजनों में चीखपुकार मची रही। इसके साथ ही गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं।

बाबूगंज मेले में आज होगी घुड़दौड़
कुंडा (ब्यूरो)। क्षेत्र के बाबूगंज में लगे मेले में 23 अक्तूबर को घुड़दौड़ होगी। इसके लिए पहले से ही कई जनपदों से घुड़सवार अपने घोड़ों को लेकर पहुंच गए हैं। वर्षों से बाबूगंज बाजार के मेले में होने वाली इस प्रतियोगिता को देखने के लिए भी भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यह जानकारी मेला प्रबंधक मुकुर सिंह ने दी है।

संस्थापक जन्मदिवस समारोह 24 को
कुंडा(ब्यूरो)। अनेक शैक्षिक एवं सामाजिक संस्थाओं के संस्थापक त्रिभुवननाथ शुक्ल के 75वें जन्म दिवस पर राम सखी बालिका इंटर कालेज पूरे धनऊ में वृक्षारोपण व गरीबों को वस्त्र वितरण होगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। यह जामनकारी विद्यालय के प्रिंसिपल ने दी है।

विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम की बैठक आज
कुंडा(ब्यूरो)। बिजली से संबंधित सभी समस्याओं के निवारण के लिए प्रतापगढ़ के बाबागंज स्थित सिद्धार्थ होटल में विद्युत उपभोक्ता व्यस्था निवारण फोरम की बैठक 23 अक्टूबर को होगी। इसमें सभी विद्युत संबंधी समस्याओं का निवारण किया जाएगा। यह जानकारी अधिशासी अभियंता उमाकांत कुमार ने दी है।

सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं : ओमप्रकाश
कुंडा(ब्यूरो)। कार्यकर्ता पार्टी नीतियों के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं। साढ़े चार साल के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किये। अब आवश्यकता है सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की। यही कारण है कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं रह गया है। जो कभी साथ बैठना पसंद नहीं करते थे आज मोदी सरकार के डर के कारण एक दूसरे के साथ बैठ कर गठबंधन की तैयारी कर रहे हैं जो चलने वाला नहीं है। प्रदेश की जनता इन लोगों को पहले ही नकार चुकी है। अगर प्रतिस्पर्धा करनी है तो विकास कार्यों में करें। यह बातें कुंडा एवं बाबागंज में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्ययोजना बताते हुए उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों के बीच कहीं। उन्होंने आगे कहा कि आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का जन्मदिवस है। हम सभी उन्हें बधाई देते हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत करके भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र ने की। इस दौरान सांसद कौशाम्बी के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय, क्षेत्रीय मंत्री पवन गौतम, जिला महामंत्री अशोक मिश्र, जिला उपाध्यक्ष भूपेश त्रिपाठी, सरोज त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह पप्पन, उदयशंकर पांडेय, मण्डल अध्यक्षगण राम मनोहर मौर्य, संतोष तिवारी, धर्मेंद्र मिश्र, सूरज, भूपेंद्र तिवारी, मनोज पटेल, छेदीराम सरोज, जीतेंद्र तिवारी, मयंक तिवारी, सोनू पांडेय, सोमदत्त यादव आदि मौजूद रहे।


चार लोगों के खिलाफ एससीएसटी की रिपोर्ट
बाबागंज(ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के मालाधर छत्ता निवासी बाल गोविंद सरोज पुत्र रामकुमार का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसमें कई बार पुलिस और राजस्व विभाग मामले को सुलझाने मौके पर पहुंचा लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर रविवार को बाल गोविंद ने थाने मे तहरीर देकर विपक्षी देवराज पटेल, रवि पटेल, छंगू पटेल पुत्रगण राम औतार, राजपूत पटेल पुत्र छंगू के खिलाफ मारपीट गाली गलौज व जान से मारने की धमकी समेत एससी एसटी एक्ट की धारा मे मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed