फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दिनदहाड़े बैंक में डकैती, सात लाख लूटे

दिनदहाड़े बैंक में डकैती, सात लाख लूटे

Sat, 15 Sep 2018 01:49 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े बैंक में डकैती, सात लाख लूटे
सभी केन्द्र के ध्यानार्थ
विज्ञापन


फोटो-
दिनदहाड़े बैंक में डकैती, सात लाख लूटे
बैंककर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर नकाबपोश छह बदमाशों ने की वारदात, फायरिंग करते हुए भागे
कैशियर को तमंचे के बट से प्रहार कर किया लहूलुहान, ग्राहकों को भी पीटा
अंतू इलाके के जगेशरगंज स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में घटना से मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
जगेशरगंज (प्रतापगढ़)। अंतू थाना क्षेत्र के गोबरी स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक जगेशरगंज शाखा में शुक्रवार को बेखौफ छह नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े डाका डाला। फिल्मी स्टाइल में बैंक में घुसे असलहाधारी नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाने के बाद कैशियर को तमंचे से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद स्ट्रांग रूम और कैश काउंटर से सात लाख लाख रुपये लूटकर फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना की खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। बदमाशों के भागने की दिशा में पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। घायल कैशियर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अंतू थाना क्षेत्र के गोबरी में रूमा डिग्री कॉलेज के गेट के बगल डॉ. राजेंद्र सिंह के मकान में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा जगेशरगंज स्थित है। शुक्रवार की सुबह बैंक प्रबंधक कमलेश चंद्र यादव व कैशियर पंकज समेत अन्य कर्मचारी पहुंचे। बैंक खुलते ही लेनदेन के लिए ग्राहकों का आना-जाना शुरू हो गया। सुबह करीब 11.45 बजेे दो अपाची बाइक से छह नकाबपोश बदमाश बैंक के बाहर पहुंचे। एक बाहर ही खड़ा रहा, जबकि पांच हाथों में असलहा लेकर सीधे बैंक में घुस गए। भीतर मौजूद ग्राहकों व कर्मचारियों को धमकाते हुए एकतरफ खड़ा करा दिया। बैंक के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले। दो बदमाश काउंटर से छलांग लगाते हुए कैशियर के पास पहुंचे। बैंक मैनेजर की कुर्सी खाली देख कैशियर पंकज से स्ट्रांग रूम के साथ कैश काउंटर की चाबी मांगने लगे। न देने पर उसे तमंचे की बट से पीटकर लहूलुहान कर दिया और पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी देने लगे। इससे भयभीत कैशियर ने बदमाशों को स्ट्रांग रूम व कैश काउंटर की चाबी दे दी। चाबी मिलते ही बदमाशों ने स्ट्रांग रूम से 4.50 लाख और कैश काउंटर से लगभग 2.50 लाख रुपये समेट लिए।
विज्ञापन

रुपये लूटने के बाद सभी बदमाश बाइक लेकर बाजार की ओर भागे। कुछ दूर जाने पर छह राउंड फायरिंग की और रेलवे लाइन के नीचे बने अंडरपास से होकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने पीछा किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा, एएसपी पूर्वी पूर्णेंदु सिंह, सीओ सिटी अंजनी राय के अलावा अंतू पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों की तलाश में कंधई, कोहड़ौर, नगर कोतवाली, सांगीपुर, उदयपुर व स्वाट टीम को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-----
बाथरूम में छिप गए मैनेजर, अलार्म बजाने का नहीं मिला मौका
ग्रामीण बैंक जगेशरगंज शाखा में नकाबपोश बदमाश घुसते ही सीसीटीवी कैमरे तोड़ने लगे। उनके हाथ में असलहे देख मैनेजर कमलेशचंद्र यादव सहम गए। उन्होंने अलार्म बजाने का प्रयास किया, लेकिन हड़बड़ी में बटन नहीं मिली। वह बदमाशों की नजर बचाकर बाथरूम में घुस गए। बदमाश प्रबंधक के न मिलने पर काउंटर की सिटकनी तोड़ दिए। कुछ काउंटर से छलांग लगाकर घुसे। बदमाशों से छिपकर मैनेजर पुलिस को घटना की जानकारी देने लगे। वह बाथरूम से बदमाशों के जाने के बाद बाहर निकले।


अभी तक बैंक से बदमाशों के 5.12 लाख रुपये लूटने की बात सामने आ रही है। बैंक कर्मचारी लेनदेन का मिलान कर रहें हैं। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। अमेठी व सुलतानपुर पुलिस की भी मदद ली जा रही है। संभावना है घटना के बाद बदमाश अमेठी या फिर सुलतानपुर सीमा की ओर भागे हैं।
देवरंजन वर्मा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed