{"_id":"5cc73b09bdec22072c33035c","slug":"41556560649-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
आक्रोशित लोगों ने किया जमकर हंगामा, फूंकने जा रहे थे कार, पुलिस पहुंची तो भागे
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग स्थित रानीगंज थाना के राजापुर के पास अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना से नाराज लोग कार को आग के हवाले करने जा रहे थे। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर हंगामा कर रहे लोग भाग निकले। पुलिस कार को थाने ले आई।
रानीगंज थाना के राजापुर खरहर निवासी 45 वर्षीय हरीश श्रीवास्तव सोमवार देर शाम किसी काम से बाइक लेकर मेन रोड की ओर आए थे। इसी बीच प्रतापगढ़ से रानीगंज की ओर जा रही अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से नाराज ग्रामीण कार को आग के हवाले करने जा रहे थे। इस बीच रानीगंज पुलिस पहुंच गई। किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर कार को रानीगंज थाने लेकर चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एएनएम और आशा बहू के बीच मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। रानीगंज सीएचसी में एएनएम और आशा बहू के बीच मारपीट हो गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत कराया। एएनएम ने इसकी शिकायत रानीगंज पुलिस के साथ सीएमओ से की है।
विज्ञापन
भूमि विवाद में तीन को पीटा
संडवाचंदिका। अंतू थाना क्षेत्र के बोझीपुर मत्तू निवासी घनश्याम बर्मा पुत्र जगमोहन का पड़ोसी राकेश बर्मा से जमीन को लेकर काफी दिनों से रंजिश चली आ रही है। रविवार देर शाम घनश्याम की पड़ोसी राकेश से कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में घनश्याम और उनका बेटा अनिल तथा बीचबचाव करने पहुंची पत्नी प्रभावती घायल हो गई। पीड़ित ने अंतू पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
ट्रेन से कटकर युवती दी थी जान
अमर उजाला ब्यूरो
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र में एक युवती ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।
कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के हथसारा मंगापुर निवासी साबरी देवी का आरोप है कि उसका दूर का रिश्तेदार प्रयागराज जनपद का फाफामऊ निवासी शुभम विश्वकर्मा उसके घर आता-जाता था। वह उसकी बेटी ललिता देवी को काफी दिनों से शादी करने का झांसा दे रहा था। बाद में वह मुकर गया। जिससे उसकी लड़की बीमार पड़ गई। प्रेमी द्वारा शादी से मुकर जाने पर उसकी बेटी ललिता वर्मा ने 9 अप्रैल को सुबह अंतू थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी।