फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   रात में कुआं पाटकर जमीन पर कर लिया कब्जा

रात में कुआं पाटकर जमीन पर कर लिया कब्जा

Fri, 12 Apr 2019 07:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
रात में कुआं पाटकर जमीन पर कर लिया कब्जा
फोटो- 45
विज्ञापन

रात में कुआं पाटकर जमीन पर कर लिया कब्जा
कुंडा। रात में पुराने कुएं को पाटकर एक व्यक्ति ने उस पर कब्जा कर लिया। सुबह इसकी जानकारी होने पर भूस्वामी ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा नूर मस्जिद गली स्थित अमीर मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बगल कबीर अहमद की जमीन है। इस पर पुराना कुआं है। गुरुवार रात पड़ोस के एक व्यक्ति ने इस कुएं को जेसीबी से पाट दिया। उस पर कब्जा करते हुए रात में ही सामान रखवा दिया। सुबह इसकी जानकारी होने पर भूस्वामी ने पुलिस से शिकायत की।

फोटो- 43
कूड़ा जलाने के दौरान लगी आग, पांच बीघे खेत की फसल जली
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। कूड़ा जलाने के दौरान खेत में कटी हुई गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे पांच बीघे खेत की फसल जल गई। ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन हवा के कारण आग पर काबू नहीं पा सके। उधर, दो अन्य जगहों पर भी आग लगने से दो बीघे खेत की फसल जल गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लरू विकरामपुर गांव निवासी नोखेलाल प्रजापति के खेत के पास एक महिला ने सुबह कूड़ा जलाया था। जलती हुई आग नोखे प्रजापति के खेत में पहुंच गई और काटकर रखी हुई फसल जलने लगी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इस पर काबू नहीं पा सके। इसके चलते पांच बीघे की फसल एक साथ जल गई। उधर, कोतवाली क्षेत्र के पीरानगर गांव निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा के गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे करीब डेढ़ बीघे की फसल जलकर नष्ट हो गई। जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक पूरी की पूरी फसल जल गई थी। उधर, हथिगवां के बेतीं गांव निवासी रग्घू सरोज, नोखाई सरोज, लवकुश सरोज, महेश सरोज, केदार गुप्ता के खेत में बिजली का तार गिरन से आग लग गई। इससे उनकी कई बीघे की फसल जलकर राख हो गई। इसी तरह से काशीपुर मोहन गांव निवासी संदीप कुमार के खेत में आग लग गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस दौरान उसकी एक बीघे की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत्ति को लेकर भाइयों के बीच चलीं लाठियां
कुंडा (ब्यूरो)। पिता की संपत्ति को लेकर सगे भाइयों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों के बीच लाठी-डंडे चल गए। इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के बरई गांव निवासी वसीम अहमद को पिता के पैसे को लेकर उसके भाई शहबाज अहमद से कहासुनी होने लगी। कहासुनी बढ़ते हुए मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों से चले लाठी-डंडे से दोनों घायल हो गए। इसमें एक पक्ष से वसीम अहमद ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर थाने में दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर उसका मेडिकल कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विद्यालय में वार्षिकोत्सव आज
कुंडा (ब्यूरो)। मानिकपुर क्षेत्र के तिवारीपुर गांव स्थित माधुरी इंटरमीडिएट कालेज का वार्षिकोत्सव 13 अप्रैल को आयोजित होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी लखनऊ उमेश द्विवेदी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी विद्यालय प्रबंधक ने दी।

पुरानी रंजिश में मारपीट, तोड़ा दरवाजा
बाबागंज (ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के माघीवन गांव में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। महेशगंज थाना क्षेत्र के माघीवन निवासी नूरजहां ने तहरीर दी कि गांव के ही मो. सद्दाम, शकील, मो अली ने घर आकर उसे और उसके पति भुल्लर अली को मारपीट कर घायल कर दिया। उधर दूसरे पक्ष के मो. सद्दाम का कहना है कि भुल्लर आदि ने उसके घर आकर मारपीट की और खिड़की, दरवाजे तोड़ दिए।

फोटो- 42
दर्शन के दौरान मंगलसूत्र लेकर भाग रही साथ महिला को पकड़ा
बाबागंज (ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के मां नायर देवी धाम में नवरात्रि के अवसर पर लगे मेले में दर्शन पूजन करने आई महिला का मंगलसूत्र खींचकर भाग रही एक महिला को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

महेशगंज थाना क्षेत्र के बोझवा कल्यानपुर निवासी निशा पत्नी सुरेंद्र सरोज शुक्रवार को दर्शन के लिए लाइन में लगी थी। इस दौरान एक महिला उसके गले से मंगलसूत्र खींचकर भागने लगी। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने महिला को पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान महिला ने अपने एक साथी को मंगलसूत्र देश दिया। वह उसे लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंचे मां नायर देवी जन कल्याण समिति के पंकज सिंह ने महिला से उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम आशा पत्नी अनुराग निवासी बिहारगंज थाना अंतू बताया। बाद में घटना की सूचना पर पहुंचीं महेशगंज थाने की पुलिस उसे अपने साथ ले गई। मां नायर देवी धाम में पहले भी कई महिला श्रद्धालुओं का मंगलसूत्र और सोने की जंजीर चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed