फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   लूट की तीन घटनाओं का खुलासा, तीन बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

लूट की तीन घटनाओं का खुलासा, तीन बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

Wed, 12 Dec 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
लूट की तीन घटनाओं का खुलासा, तीन बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
फोटो-
विज्ञापन

लूट की तीन घटनाओं का खुलासा, तीन बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
साधन सहकारी समिति, टाईनी शाखा और पेट्रोल पंप के मैनेजर से हुई लूट में थे शामिल
गिरोह का सरगना नैनी जेल में है निरुद्ध, लूट में शामिल चार बदमाश चल रहे फरार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले में लूट की सनसनीखेज घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की नींद हराम करने वाला गिरोह के तीन सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनके पास से घटनाओं में प्रयुक्त बाइक व असलहे भी बरामद हुए। लूट का मुख्य आरोपी नैनी जेल में निरुद्ध है। जबकि चार लुटेरे फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि जिले में हुई लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में लगी स्वॉट टीम को मंगलवार भोर में पता चला कि साधन सहकारी समिति आशापुर के सचिव से 19 नवंबर 2018 को 5.47 लाख रुपये लूटने वाले बदमाश लक्ष्मीगंज बाजार में किसी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्र हो रहे हैं। पुलिस जेठवारा व मानधाता सीमा पर बदमाशों को दबोचने के लिए पहुंच गई। इस बीच दो बाइकें आती दिखाई दीं। रुकने का इशारा मिलने पर बदमाशों ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। हालांकि सभी को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से लूट में प्रयुक्त अपाची व एक चोरी की बाइक, दो तमंचा कारतूस और लूटे गए 2 हजार रुपये मिले। पूछताछ करने पर पकड़े गए बदमाश फारुख पुत्र रऊफ निवासी सराय बाबू थाना जेठवारा ने बताया कि मानधाता इलाके का रहने वाला शातिर अपराधी मुजीब अपने गिरोह के साथ लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। उसके गिरोह में गुलजार, मेराज, नफीस व आसिफ सक्रिय सदस्य हैं। गैंग के सदस्य आस-पास के जनपदों में अपराधिक वारदातों को अंजाम देते रहते हैं। फारुख ने बताया कि साधन सहकारी समिति आशापुर के सचिव से मुजीब, आसिफ व मेराज ने लूट की थी। वह लक्ष्मीगंज बाजार में रहकर निगरानी कर रहा था ताकि लूट करने के बाद सभी लोग आसानी से भाग सकें। निगरानी के लिए फारुख को लूटे गए रुपये में से 30 हजार रुपये मिले थे। लूट में उसका रिश्तेदार नफीस भी शामिल था। दो माह पहले गुलजार पुत्र मुस्तकीम निवासी शेखनपुर, साहिल निवासी हरिहरपुर व मुजीब निवासी मानधाता ने मिलकर सगरासुंदरपुर स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर से 3.63 लाख रुपये लूट लिए थे। इसके पूर्व बदमाश लीलापुर स्थित टाइनी शाखा संचालक से भी 47 हजार रुपये लूटकर भाग निकले थे। मुजीब को गत दिनों मऊआइमा की पुलिस व्यापारी को लूटने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लूट की तीनों घटनाओं में शामिल बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही मुजीब को रिमांड पर लाया जाएगा। पकड़े गए फारुख के साथ उसके साथी व नफीस के भाई अबू बकर पुत्र शौकत निवासी तारापुर खुर्द, फहीम पुत्र नूरुल हसन निवासी सरायबाबू थाना जेठवारा को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


इनसेट-------
विनोद सिंह कालिया करता है असलहों की सप्लाई
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि पकड़े गए फारुख से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मुजीब के गैंग को असलहों की सप्लाई नगर कोतवाली क्षेत्र के भदोही का रहने वाला विनोद सिंह उर्फ कालिया करता है। जिसकी तलाश में दबिश दी गई लेकिन वह घर छोडक़र भागा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-----
मुजीब गैंग में हैं दस सदस्य
मानधाता के रहने वाला मुजीब कई सालों से लूट की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। उसके गैंग में सदस्यों की संख्या 10 के आसपास है। इलाके की जानकारी रखने वाले साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देता है। खास बात यह है कि लूट के दौरान यह गिरोह फायरिंग जरूर करता है। टाइनी शाखा, पेट्रोल पंप मैनेजर और साधन सहकारी समिति के सचिव से हुई लूट के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की है। मुजीब गैंग के गुलजार के साथी बाबा भाई भी लूट की घटनाओं में शामिल रहता है। सभी की तलाश की जा रही है।



जेठवारा में खौफजदा छात्रा ने कालेज छोड़ा
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों से भयभीत हैं छात्रा के परिजन
दबाव में जेठवारा पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार छात्रा ने अब कालेज जाना बंद कर दिया है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़िता के परिवार को धमकाते हुए सुलह का दबाव बना रहे हैं। भयभीत परिजनों ने अब घर से निकलना बंद कर दिया है। पुलिस की लापरवाही से किसी दिन बड़ी वारदात से इंकार नहीं किया जा सकता।

जेठवारा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी कटरा गुलाब सिंह इलाके में एक जून 2018 को छात्रा बाग में शौच के लिए गई थी। गांव के तीन युवकों ने तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद किशोरी को धमकी दी कि किसी से घटना के बारे में बताया तो जान से मार दिया जाएगा। कुछ दिनों बाद उसके पेट में अचानक दर्द हुआ। जानकारी होने पर आरोपितों ने 12 नवंबर को छात्रा को स्कूल जाते समय जबरन प्रयागराज उठा ले गए। आरोप है कि छात्रा का निजी अस्पताल में गर्भपात करा दिया। परिजन छात्रा को खोजते रहे। देर शाम वह गांव के सचिवालय के सामने बेहोशी की हालत में मिली। होश आने पर घटना की जानकारी परिजनों को दी । कई बार थाने का चक्कर लगाने के बाद जेठवारा पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर मनोज कुमार पटेल ,शिव कुमार पटेल और ओम बाबू पटेल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया । मुकदमा दर्ज होने क बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वे बराबर छात्रा के परिवार को धमका रहे हैं। जिससे भयभीत होकर छात्रा ने कालेज जाना बंद कर दिया है। इस बाबत एएसपी पश्चिमी शिवाजी शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। किसी का दबाव नहीं चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed