फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   डाक्टरों की लापरवाही से नवजात की मौत, हंगामा

डाक्टरों की लापरवाही से नवजात की मौत, हंगामा

Mon, 26 Nov 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
डाक्टरों की लापरवाही से नवजात की मौत, हंगामा
डाक्टरों की लापरवाही से नवजात की मौत, हंगामा
विज्ञापन

हालत गंभीर होने के बाद भी एसएनसीयू में रखने से डॉक्टरों ने खड़े कर दिए थे हाथ
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। एसएनसीयू वार्ड के डॉक्टर की लापरवाही के चलते एक मासूम की मौत हो गई। गंभीर होने के बाद भी उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती कर इलाज करने के बजाए प्राइवेट अस्पताल भेज दिया गया। बजट न होने के कारण परिजन कहीं नहीं ले गए और नवाजत ने सोमवार भोर में दम तोड़ दिया। इससे घरवालों में कोहराम मच गया। नाराज परिजन हंगामा शुरू कर दिए। बाद में स्वास्थ्य कर्मचारियों के समझाने पर शव लेकर चले गए।
रानीगंज थाना क्षेत्र के सराय हथौड़ा गांव निवासी नीतू पत्नी सुशील गर्भवती थी। 23 नवंबर को उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन उसे जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पति का आरोप है कि सीएमएस डॉक्टर रीता दूबे ने पांच हजार रुपये लेकर नीतू का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान नीतू ने एक बेटा व एक बेटी को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि बेटी की हालत बेहद नाजुक थी। चिकित्सकों ने तत्काल एसएनसीयू में भर्ती कराने को कहा। नीतू के पति का आरोप है कि जब वह नवजात को लेकर एसएनसीयू वार्ड में पहुंचे तो डॉक्टर ने भर्ती करने के बजाए किसी प्राइवेट अस्पताल लेकर जाने को कहा। आर्थिक तंगी के चलते परिजन उसे निजी अस्पताल नहीं ले जा सके। सोमवार भोर में नवजात ने दम तोड़ दिया। इसे लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

फोटो
सडक़ हादसे में गर्भवती समेत दो महिलाओं की मौत
बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, सुखपालनगर पीएचसी से लौट रहे थे तीनों
महकनी मोड़ के समीप बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
कटरामेदनीगंज। नगर कोतवाली के महकनी मोड़ के समीप सोमवार भोर में सडक़ हादसे में बाइक सवार गर्भवती समेत दो महिलाओं की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाली के जद्दू का पुरवा महकनी गांव निवासी आशा यादव (28) पत्नी अनिल यादव गर्भवती थी। रविवार रात उसे दर्द होने लगा। आशा ने इसकी सूचना पड़ोसी मंजू यादव (32) पत्नी रामयज्ञ और प्रवीण (25) पुत्र बाबूलाल को दी। प्रवीण बाइक लेकर उसके घर पहुंचा। मंजू और आशा को बाइक पर बैठाकर वह सुखपालनगर पीएचसी पहुंचा। रात भर इलाज के बाद सोमवार भोर में चिकित्सकों ने आशा को छुट्टी दे दी। तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। महकनी मोड़ के समीप किसी अनियंत्रित वाहन रने बाइक में टक्कर मार व्दी। इससे तीनों सडक़ जा गिरे। हादसे में प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मौके पर ही आशा और मंजू की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल प्रवीण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed