फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   11 जून 2017 18-57-37

11 जून 2017 18-57-37

Sat, 10 Jun 2017 07:55 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
11 जून 2017 18-57-37
अंतू में आठ साल की बच्ची से बलात्कार
विज्ञापन

दोपहर में आम बीनने के लिए गई थी बाग में, पड़ोसी युवक ने की दरिंदगी
घटना से गांव में तनाव, पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को आम बीनने के लिए बाग में गई आठ साल की बालिका के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची रोते-बिलखते घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर घरवालों के होश उड़ गए। घरवालों ने पुलिस से शिकायत की। पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। आरोपी घर छोड़कर फरार है।

अंतू थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर तेज हवा चल रही थी। इस दौरान इलाके के एक गांव की आठ वर्षीय बालिका अपनी बाग में आम बीनने के लिए चली गई। वहां पहले से ही पड़ोस का युवक मौजूद था। सुनसान देखकर उसने बच्ची को हवस का शिकार बना डाला। वह उसे झाड़ियों में खींच ले गया और दुराचार किया। जिससे वह खून से लथपथ हो गई। थोड़ी देर बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिजन सन्न रह गए। परिवार के लोग उसे लेकर थाने पहुंचे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश में उसके घर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। बालिका के साथ दरिंदगी को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। एहतियात के तौर पर पुलिस नजर रखे हुए है। एसओ अंतू ने बताया कि बालिका को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed