फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   400 ruppes

प्रतापगढ़ में नमक का दाम 400 रुपये

Mon, 14 Nov 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 14 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
400 ruppes
crime
सैफाबाद बाजार में रविवार को नमक का दाम चार सौ रुपये किलो बताने पर लोगों ने दुकानदार को पीट दिया। हंगामा होने पर आसपास के लोग जुट गए और किसी तरह उन्हें शांत कराया। मामला पुलिस चौकी तक पहुंचा तो पुलिस ने समझौता करा दिया।
विज्ञापन


सैफाबाद बाजार में रविवार दोपहर कुछ लोग थोक किराना व्यापारी राम लखन जायसवाल के पास सामान लेने पहुंचे थे। इस बीच किसी ने दुकानदार से नमक देने को कहा तो दुकानदार ने बताया कि नमक चार सौ रुपये किलो मिलेगा। इसे लेकर पहले काफी विवाद हुआ। दुकानदार जब नमक देने को तैयार नहीं तो किसी ने पास में ही पड़ा डंडा उठाया और दुकानदार को जड़ दिया। दोनों तरफ से लोग जुटने लगे और हंगामा शुरू हो गया। यह देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने दोनों को अलग कराया। मामला पुलिस चौकी पर पहुंचा। पूछताछ के दौरान जब यह पता चला कि दुकानदार नमक के दाम ज्यादा मांग रहा था तो दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed