फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दिन में आराम, रात में तेंदुए को खोज रहा वन विभाग

दिन में आराम, रात में तेंदुए को खोज रहा वन विभाग

Tue, 19 Feb 2019 10:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
दिन में आराम, रात में तेंदुए को खोज रहा वन विभाग
दिन में आराम, रात में तेंदुए को खोज रहा वन विभाग
विज्ञापन

तेंदुए से सहमा है देवीदास पुरवा के ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मानधाता के कुशफरा में तेंदुए के मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हर कोई तेंदुए के दहशत में जीने को मजबूर है। वन विभाग की टीम दिन में आराम और रात में जंगल में घुसकर तेंदुए को खोज रहा है लेकिन लोगों के खौफ दूर करने में वन विभाग के अफसर सफल नहीं हो पा रहे हैं।

मानधाता थाना के देवीदास का पुरवा कुसफरा में एक तेंदुए को कुछ दिनों पहले सुलतानपुर के शिकारियों की मदद से ग्रामीणों ने जाल में फंसाने के बाद लाठी डंडे से पीटकर मार डाला था। वन विभाग की टीम ने आरोपियों की खोज शुरू की। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छानबीन के दौरान जंगल में जंगली जानवरों के पंजों के निशान दिखाई दिए। गांव के लोगों को इस बात की खबर मिली तो वे खौफजदा हो गए। इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। वन विभाग अभी तक कुुशफरा के देवीदास का पुरवा में नहीं पहुंची। शनिवार की रात टीम बगैर जाल व पिंजड़ा लेकर देवीदास का पुरवा शनिदेव के जंगल में पहुंचकर तेंदुए की खोजबीन शुरू कर दी। वन विभाग के दावे को ग्रामीण झुठला रहे हैं। जबकि अभी जंगल में तेंदुएं हैं। उन्हें पकड़ा भी नहीं जा रहा है। किसी बड़े हादसे का इंतजार वन विभाग की टीम कर रही है। इस बारे में डिप्टी रेंजर सियाराम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पांच लोगों की दो टीमों का गठन किया गया है। रात में गश्त की जा रही है। कोई निशान मिले तो जाल बिछाकर तेंदुए को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed