फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   15 लाख की मदद, शस्त्र लाइसेंस के आश्वासन पर माने ग्रामीण

15 लाख की मदद, शस्त्र लाइसेंस के आश्वासन पर माने ग्रामीण

Thu, 13 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
15 लाख की मदद, शस्त्र लाइसेंस के आश्वासन पर माने ग्रामीण
15 लाख की मदद, शस्त्र लाइसेंस के आश्वासन पर माने ग्रामीण
विज्ञापन

रात में कंधई एसओ को एसपी ने हटाया, संजय शर्मा को दिया चार्ज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। कंप्यूटर कोचिंग संचालक व भाजपा नेता अतुल शुक्ला की गोली मारकर हत्या के बाद सडक़ जाम कर धरने पर बैठे ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एसपी ने रात में थानाध्यक्ष राकेश कुमार को कंधई से हटा दिया। उनके स्थान पर फिर से संजय शर्मा को कंधई की कमान सौंपी गई। इधर एसपी व एडीएम के परिजनों को 15 लाख की मदद, शस्त्र लाइसेंस के आश्वासन पर ग्रामीणों ने देर रात जाम समाप्त कर दिया। मुंबई से आ रहे भाई व मां के पहुंचने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कंधई थाना क्षेत्र के बिबियाकरनपुर निवासी अतुल शुक्ला की गोली मारकर हत्या के बाद ग्रामीण व परिवार के लोगों ने दीवानगंज बाजार में शव रखकर जाम लगा दिया था। गुरुवार रात में एसपी एस आनंद और अपर जिलाधिकारी मनोज ने पहुंचकर लोगों को समझाया। एडीएम ने परिवार के लोगों से बातचीत करते हुए वादा किया कि मृतक के परिवार को 15 लाख की आथक मदद व सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस मिलेगा। एसपी ने बताया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी दंडित होंगे। रात में एसपी ने थानाध्यक्ष कंधई राकेश कुमार को हटाकर देवसरा भेज दिया। पहले कंधई में तैनात संजय शर्मा को फिर कमान सौंपी है। इधर जाम समाप्त होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed