{"_id":"5c4365c3bdec2254606a5b4b","slug":"21547920835-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनमुल्ला की तलाश में पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हसनमुल्ला की तलाश में पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। प्रधान बंदीरक्षक व सपा नेता के भाई की हत्या में फरार चल रहे हसनमुल्ला की तलाश में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दबिश दी। उसके पैतृक गांव भी पुलिस जा धमकी। आजाद नगर से लेकर कोर्ट तक पुलिस ने उसे दबोचने के लिए जाल फैला रखा था। हालांकि वह हाथ नहीं लगा।
जिला जेल के प्रधान बंदीरक्षक व सपा नेता मनीष पाल के भाई आशीष पाल की हत्या में फरार चल रहे हसनमुल्ला की तलाश में जिले की पुलिस सरगर्मी से लगी है। नगर कोतवाल ने शनिवार भोर में उसके पैतृक घर लालगंज के उगईपुर में दबिश दी। हालांकि वहां कोई नहीं मिला। कोतवाली पुलिस के साथ ही स्वॉट टीम ने मिलकर आजाद नगर और कचहरी में अपना जाल बिछाया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस को यह सूचना मिली है कि वह किसी भी दिन कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। शहर कोतवाल ने बताया कि उसकी तलाश जारी है। उसकी मदद करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
सद्दाम से आज अंतू पुलिस करेगी पूछताछ
संडवाचंद्रिका। अंतू पुलिस बैंक डकैती के मामले में फरार चल रहे इनामी बदमाश सद्दाम के कोर्ट में सरेंडर करने के बाद शनिवार को उसे रिमांड पर लेने के लिए अदालत में अर्जी दी। जिस पर अदालत ने रविवार को कारागार में पूछताछ करने की अनुमति दी है।