फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले पर रहमदिल बनी पुलिस

अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले पर रहमदिल बनी पुलिस

Sat, 27 Apr 2019 07:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले पर रहमदिल बनी पुलिस

विज्ञापन
अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले पर रहमदिल बनी पुलिस
संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी शांति भंग में किया चालान
वकीलों में आक्रोश, सोमवार को करेंगे अफसरों का घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वालों में शामिल एक आरोपी पर कोतवाली पुलिस रहमदिल बन गई। संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने उसका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। इसे लेकर वकीलों में आक्रोश है। सोमवार को अफसरों का घेराव कर विरोध करेंगे।
शहर के स्टेशन रोड निवासी अधिवक्ता धर्मेंद्र मिश्र के ऊपर गुरूवार की रात रुपये के लेनदेन में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। रुपये व गले से चेन छीन ली थी। पुलिस ने वसीम, लाल मोहम्मद समेत अन्य लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। डायल 100 पुलिस ने एक आरोपी लाल मोहम्मद को घटना के बाद ही कोतवाली उठा लाया था। दो दिनों तक कोतवाली में रखने के बाद शनिवार को कोतवाली पुलिस ने लाल मोहम्मद का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। जबकि उसके खिलाफ भी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस के रवैये से वकीलों में आक्रोश देखने को मिला। चेतावनी दी है कि सोमवार को कोतवाली पुलिस की कारगुजारी को लेकर अफसरों का घेराव करेंगे। इस बाबत मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी का कहना है कि घटना में शामिल आरोपी फरार हैं। जिसे हिरासत में लिया गया था। उसका घटना में कोई रोल नहीं था। इसलिए उसका शांति भंग की आशंका में चालान किया गया। फरार आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


फोटो
आग ने बरपाया कहर
गेहूं की फसल जलकर हुई राख
हवा के झोंके में आग हुई विकराल, किसानों के मेहनत की कमाई पल भर हुई राख
अमर उजाला ब्यूरो
देल्हूपुर/कोहड़ौर। जिले में आग ने शनिवार को भी कहर बरपाया। हवा के तेज झोंके के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे सैकड़ों बीघा फसल जलकर राख हो गई। मशक्कत के बाद भी ग्रामीण आग पर काबू नहीं पा सके। जिससे किसानों के मेहनत की कमाई पल भर में ही जलकर स्वाहा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरा विकासखंड के पूरे रामसहाय में शनिवार दोपहर अचानक गेहूं के खेत से धुआं उठते देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। तेज हवाओं ने आग पर काबू पाने से पहले ही विकराल रूप धारण कर लिया। आग बुझाने वाले लोग लपटों की तपिश से खुद पीछे हट जाते रहे। सूचना पर फायरब्रिगेड कर्मी पहुंचे, लेकिन वह भी आग बुझाने में कामयाब नहीं हो सके। प्रयागराज से भी फायरब्रिगेड आग बुझाने पहुंची। सैकड़ों ग्रामीणों संग फायरब्रिगेड कर्मचारियों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में छोटेलाल, जंगबहादुर, सालिकराम, शेरबहादुर शिवकुमार, जियालाल, रामआसरे, रामकैलाश रामसूरत, विवेक कुमार, बबिता सिंह सहित अन्य किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। 60 बीघे से अधिक लोगों की कटी फसल जलकर राख हो गई थी। खेत में रखा भूसा व गेहूं भी मड़ाई के बाद जल गया। रिहायशी इलाके में आग पहुंचती। इससे पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
दूसरी ओर कोहड़ौर थाना क्षेत्र के बरौली नहर के किनारे शनिवार दोपहर गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की चपेट में आने से सूर्य प्रकाश पांडेय, त्रियुगी नारायण पांडेय, त्रिभुवन लाल श्रीवास्तव, प्रवीण पांडेय, पवन पांडेय, नीलम पांडेय, हरि प्रसाद पांडेय व अंबिका तिवारी निवासी गड़वा की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेत में कृपाशंकर पांडेय का भूसा रखा था। वह भी आग की चपेट में आने से जल गया। सूचना मिलने पर डायल हंड्रेड पहुंची। एक घंटे बाद पहुंची फायरब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। विकराल रूप से लगी आग ने किसानों के खून पसीने की कमाई पर कहर बरपाया।

इनसेट-----
फसल राख देख रोते रहे किसान
आग के कहर ने पूरे रामसहाय व बरौली में ऐसा कहर बरपाया कि किसान रोने को मजबूर हो गए। खेत में अपनी जली फसल देख किसानों की आंखों से लगातार आंसू निकलता रहा। महिलाएं भी विलाप करती रहीं। लोगों कहना था कि मुंह का निवाला ईश्वर ने छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed