{"_id":"5ca7963cbdec2214435fc6a2","slug":"201554486844-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले का आरोपी पुलिस पकड़ से दूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा हमले का आरोपी पुलिस पकड़ से दूर
विज्ञापन
हैंडपंप से पानी भरने को लेकर मारपीट, छह लोग घायल
संडवा चंद्रिका। हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई। इससे छह लोग जख्मी हो गए। अंतू थाना क्षेत्र के नेवादा गौराडांड़ निवासी रवि वर्मा तथा राजभान के घर के पास इंडिया मार्का हैंडपंप लगा है। हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होता रहता है। गुरुवार देर शाम दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो मारपीट हो गई। इससे कल्पना, उनकी ननद अनूपा वर्मा जबकि दूसरे पक्ष से आशा देवी, उसकी बेटी करिश्मा, पायल तथा कीर्ति घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
सीएमओ हुए सम्मानित
प्रतापगढ़/रखहा। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत महिला और पुरुष नसबंदी में मंडल में प्रतापगढ़ पहले स्थान पर रहा। इसके लिए सीएमओ एके श्रीवास्तव, महिला सीएमएस रीता दूबे, डॉक्टर नीलमा सोनकर, महेंद्र सिंह समेत बेलखरनाथ सीएचसी के ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक लोकेश कुमार श्रीवास्तव को सम्मान पत्र देकर अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रयागराज ने सम्मानित किया।
संदिग्ध दशा में बाइक में लगी आग
संडवा चंद्रिका। सांगीपुर थाना क्षेत्र के खदरी निवासी विजय सिंह गुरुवार देर शाम अपनी बाइक से अंतू थाना क्षेत्र के किठावर बाजार आए थे। रात करीब नौ बजे बाजार में ही बाइक खड़ी करके सामान ले रहे थे। संदिग्ध दशा में उनकी बाइक में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
भूमि विवाद में मारपीट, दो लोग घायल
संडवाचंदिका। अंतू थाना क्षेत्र के बंडा खुटार निवासी बाबूलाल का पड़ोसी इंद्रपाल वर्मा से जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। गुरुवार देर शाम कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो मारपीट हो गई। मारपीट में किरन व आरती जख्मी हो गईं।
रंजिश में अधेड़ को पीटा
मानधाता। थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी सनाउल्ला का आरोप है कि जमीन के विवाद में पड़ोसी ने शुक्रवार दोपहर उसे लाठी से पीटकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहा जाप
प्रतापगढ़। शहर से सटे पूरे ओझा गांव में स्थित काली मंदिर पर राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए जाप चल रहा है। मंदिर के अध्यक्ष कमलेश ओझा व संयोजक प्रकाश ओझा ने लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की है।
धूमधाम से मनाई गई निषाद राज की जयंती
प्रतापगढ़। अखिल भारतीय गौड़ महासभा की ओर से महर्षि एवं निषाद राज की जयंती खजोहरी में धूमधाम से मनाई गई। समारोह का शुभारंभ करते हुए निषाद राज के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर विश्वनाथ प्रसाद गौड़, मनोहर गौड़, पारसनाथ, पंकज, रवि, सुशीला देवी, रेनू आदि लोग मौजूद रहे।