फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पलायन करने वाले व्यापारी नेता को एसपी ने पहुंचाया घर

पलायन करने वाले व्यापारी नेता को एसपी ने पहुंचाया घर

Mon, 10 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
पलायन करने वाले व्यापारी नेता को एसपी ने पहुंचाया घर
फोटो-
विज्ञापन

पलायन करने वाले व्यापारी नेता को एसपी ने पहुंचाया घर
तीन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया, घर पर तैनात की गई पुलिस
दो घंटे तक पीड़ित व्यापारी व अफसरों से बातचीत के बाद घर जाने के लिए राजी हुए परिजन
लगातार रंगदारी की मिल रही धमकी के बाद परिवार संग व्यापारी नेता ने छोड़ा था घर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रंगदारी के लिए मिल रही धमकी से घर छोड़कर पलायन करने वाले अमरगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ऊमरवैश्य उर्फ बच्चा सेठ को पुलिस ने रोक लिया। काफी देर तक पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय में बातचीत के बाद व्यापारी नेता घर जाने के लिए राजी हुए। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा व्यापारी नेता को घर पहुंचाने अमरगढ़ गए। तीन संदिग्ध लोगों को पुलिस उठाकर पूछताछ कर रही है। घर के बाहर भारी भरकम फोर्स तैनात कर दी गई है।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अमरगढ़ बाजार के गल्ला व्यापारी व व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार ऊमरवैश्य उर्फ बच्चा सेठ रंगदारी की धमकी से सहम कर घर छोड़ने का फैसला कर लिया था। सोमवार की सुबह वह अपनी कार से परिवार के लोगों के साथ गृहस्थी का सामान लेकर घर से निकले। प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया सुरक्षाकर्मी भी उनके साथ था। सुरक्षाकर्मी ने व्यापारी नेता के घर छोड़ने की जानकारी देवसरा पुलिस के साथ ही आला अधिकारियों को दी। बस डिपो पहुंचने के बाद गनर ने व्यापारी को रोक लिया। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गल्ला व्यापारी कृष्ण कुमार उर्फ बच्चा को अपने कैंप कार्यालय बुलाया। जहां दो घंटे तक बातचीत के दौरान खौफजदा व्यापारी कृष्ण कुमार अपनी व परिवार की सुरक्षा, शस्त्र लाइसेंस और संदिग्ध लोगों की धरपकड़ कर कार्रवाई की मांग की। रेकी करने के संदेह में पुलिस ने तीन लोगों को घर से उठाकर पूछताछ प्रारंभ कर दी। एसपी देवरंजन वर्मा खौफजदा व्यापार मंडल अध्यक्ष को लेकर अमरगढ़ पहुंचे। भरोसा दिलाया कि उसे किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी। धमकी देने वाले पुलिस के रडार पर हैं। जल्द ही वे लोग भी सलाखों के पीछे होंगे। बाजार में 24 घंटे मौजूद रहने वाले पुलिसकर्मियों को व्यापारी नेता के घर के इर्द गिर्द ड्यूटी करने का निर्देेश दिया। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि व्यापारी की सुरक्षा के लिए पहले से ही सिपाही लगाया गया था। बाजार में रहने वाली फोर्स भी कृष्ण कुमार की सुरक्षा में मुस्तैद रहेगी। जल्द ही धमकी देने वाले पुलिस के हाथ लगेंगे। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट------
रंगदारी मांगने वालों की लोकेशन मिली थी जौनपुर
अमरगढ़ व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार ऊमरवैश्य उर्फ बच्चा सेठ से रंगदारी मांगने वाले की लोकेशन जौनपुर में मिली थी। उस समय भी पुलिस ने धमकी देने वाले की तलाश में छापेमारी की थी लेकिन वह हाथ नहीं लगा। हालांकि पुलिस व्यापारी को रंगदारी देने के लिए विकास गैंग के साथ ही जौनपुर के शातिर बदमाशों की करतूत मान रही है। धमकी के बाद से ही व्यापारी को सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करा दिया गया था। फिर भी तीन साल से लगातार मिल रही धमकी से वह व उसका पूरा परिवार खौफजदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट------
व्यापारी नेता को रोकने समाज के लोग आगे आए
रंगदारी के लिए लगातार मिल रही धमकी से खौफजदा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरगढ़ कृष्ण कुमार ऊमरवैश्य उर्फ बच्चा सेठ घर छोडक़र दूसरे ठिकाने के लिए निकल पड़ा। इस बात की खबर मिलते ही देवसरा पुलिस के हाथ पैर फूल गए। पुलिस लाइन में रोके गए व्यापारी नेता कृष्ण कुमार को समझाने के लिए पुलिस प्रशासन ने ऊमरवैश्य समाजसभा के पदाधिकार ीभरोशनलाल ऊमरवैश्य समेत अन्य करीबियों को लगाया। कई घंटे तक व्यापारी नेता को रोशनलाल समेत अन्य लोग समझाते रहे। हालांकि वह काफी देर तक जिद पर अड़ा रहा। बाद में पुलिस अधीक्षक के सामने जब रोशनलाल ने यह कहा कि उसकी इस हरकत का असर सभी व्यापारी भाइयों व समाज के लोगों पर पड़ेगा। तब सभी घर छोडने के लिए मजबूर हो जाएंगे। यह कदम उसे दूसरे जगह सुरक्षित रख पाएगा। जिसके बाद उस पर असर पड़ा। उसने कहा कि यदि मांगों को पूरा न किया गया तो वह इस बार नहीं रुकेगा। वह यह नहीं चाहता कि उसेि किसी कदम से परिवार पर संकट आए।
इनसेट----
शस्त्र लाइसेंस के लिए एसपी ने की डीएम से बात
रंगदारी के लिए लगातार तीन सालों से मिल रही धमकी से सहमा गल्ला व्यापारी नेता कृष्ण कुमार ऊमरवैश्य बच्चा सेठ सोमवार को पुलिस अधीक्षक के सामने तीन मांग रखा। रंगदारी की धमकी देने वालों की गिरफ्तारी, शस्त्र लाइसेंस और सुरक्षा के लिए बाहर आने जाने के दौरान पर्याप्त सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए जाने की मांग की। इस बीच जिला व्यापार मंडल के महामंत्री संजय भी व्यापारियों के साथ पहुंचे। शस्त्र लाइसेंस के लिए पुलिस अधीक्षक ने जिलाधिकारी से बातचीत की। कहा कि जल्द ही शस्त्र लाइसेंस मुहैया करा दिया जाएगा। बाजार में वज्र वाहन के पुलिसकर्मी बाहर जाने पर उसके साथ जाएंगे और घर तक पहुंचाएंगे।

इनसेट-----
व्यापारी नेता के पलायन के पीछे कहीं साजिश तो नहीं
आसपुर देवसरा थाना क्षत्र के अमरगढ़ बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार ऊमरवैश्य उर्फ बच्चा सेठ को तीन सालों से रंगदारी के लिए धमकी मिल रही थी। जिससे पूरा परिवार खौफजदा था। अचानक घर से पलायन करने का फैसला व्यापारी नेता ने ले लिया। चर्चाओं पर यकीन करें तो कुछ लोगों की साजिश के चलते व्यापारी नेता घर से पलायन करने का फैसला लिया था। पुलिस ऐसा करने वाले लोगों को चिन्हित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed