फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दंपति को घर में घुसकर पड़ोसी ने पीटा, फायरिंग

दंपति को घर में घुसकर पड़ोसी ने पीटा, फायरिंग

Sun, 08 Jul 2018 06:08 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
दंपति को घर में घुसकर पड़ोसी ने पीटा, फायरिंग
दरवाजे पर बछड़ा जाने को लेकर पड़ोसी ने साथियों की मदद से दंपति को जमकर पीटा। लोगोें के दौड़ने पर फायर करते हुए हमलावर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल दंपति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के पूरे शुकाल निवासी सत्यनारायण (58) का पड़ोसी निखिल उर्फ शिवम शर्मा से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। शनिवार की सुबह दरवाजे पर बछड़ा जाने को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि निखिल उर्फ शिवम ने साथियों को लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर बुलाकर लिया। उन लोगों ने सत्यनारायण के ऊपर हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने दौड़ी पत्नी माया (55) को भी हमलावरों ने लाठी डंडे से जमकर पीटकर लहूलुहान कर दिया। दंपति अपनी जान बचाने के लिए घर के अंदर भागे, लेकिन पीछे-पीछे हमलावर भी घर में घुसकर दोनों को मारते पीटते रहे। निशा की बहन बचाने दौड़ी तो उसे भी धक्का देकर गिरा दिया। शोर शराबा सुनकर सत्यनारायण के परिवार के लोग दौड़े तो हमलावर दो फायर करते हुए निकल गए। मारपीट में गंभीर रूप से घायल दंपति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। निशा की तहरीर पर पुलिस ने शिवम व उसके पिता कृष्ण कुमार को नामजद करते हुए आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तनाव को देखते हुए सिटी चौकी की पुलिस गांव में डटी रही। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed