{"_id":"59ac0f144f1c1b06278b4eda","slug":"201504448276-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने घेरा थाना, रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ दी तहरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं ने घेरा थाना, रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ दी तहरी
Updated Sun, 03 Sep 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबागंज। गांव के दो दर्जन से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने थाने का घेराव किया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के कुछ लोग आवास मिलने पर पैसा मांगने पहुंच जाते हैं। पैसा न देने पर वह उसकी शिकायत करके आवास निरस्त कराने की बात कहते हैं। आए दिन यह लोग उन्हें परेशान रहते हैं। पुलिस ने ग्रामीणों की तरफ से मिली तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महेशगंज थानाक्षेत्र के झींगुर गांव से सैकड़ों महिलाओं के साथ ग्रामीण रविवार को थाने पहुंचे और थाने का घेराव किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने गांव के ही सुनील मिश्रा पुत्र रमाशंकर, अजय मिश्रा, रविशंकर शुक्ला, विजय यादव के खिलाफ आक्रोश जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जिन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलता है या खाते मे धनराशि आती है तो गांव के यह चारों लोग घर पहुंच कर आवास की धनराशि से 15-20 हजार रुपए की मांग करते हैं। अगर लाभार्थी ने पैसा नहीं दिया तो रात में उसके घर पहुंचकर आवास की जांच कराने की धमकी देते हैं। यही नहीं घर में मौजद महिलाओं और लड़कियों से अभद्रता करते हैं।
विरोध करने पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देते हैं। ग्रामीणों की बात सुनने के बाद ट्रेनी सीओ रवि सिंह ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया और तहरीर देने की बात कही। इसके बाद ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस दौरान राम मनोहर, दशाराम, झगरू, केशलाल, उर्मिला, कोटहिन, राजकली, महराना, सुशील, मलहिन, सुनीता, पुष्पा आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।