फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दूतावास से अफसरों के आने पर ही छोड़े जाएंगे बांग्लादेशी

दूतावास से अफसरों के आने पर ही छोड़े जाएंगे बांग्लादेशी

Sun, 13 Aug 2017 07:47 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
दूतावास से अफसरों के आने पर ही छोड़े जाएंगे बांग्लादेशी
कुंडा/परियावां। कोलकाता का वीजा लेकर घूमने के लिए आए छह बांग्लादेशियों को पुलिस ने अभी अपनी निगरानी में रखा है। हालांकि पुलिस ने दिल्ली में बांग्लादेश दूतावास से संपर्क कर लिया है। वहां से अधिकारियों के आने के बाद ही उन्हें जाने दिया जाएगा। दरअसल, कुछ महीनों पहले कुंडा में स्थित ज्वैलरी की दुकान से लगभग साढ़े छह किलो सोना चोरी की घटना में कुछ बांग्लादेशियों का ही नाम सामने आया था। बाद में कुंडा पुलिस और एसओजी की टीम ने एक आरोपी को बंगाल के पास से गिरफ्तार किया था। उधर मुंबई सहित कई अन्य जगहों पर भी इसी तरह के लोग पकड़े गए। ऐसे में पुलिस इन लोगों को लेकर भी गहराई से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के दयालपुर गाव में पिछले दिनों छह बांग्लादेशी पकड़े गए। बताया गया कि यह अपने एक दोस्त से फोन पर बात होने पर यहां चले आए। इसके बाद वह एक गेस्टहाउस में रह रहे थे। हालांकि इनका पासपोर्ट और वीजा कलकत्ता के लिए ही बना था। ऐसे में ये इलाहाबाद के बाद दयालपुर क्यों चले आए, पुलिस इसकी जांच कर रही है। फिलहाल सभी को नवाबगंज बाजार स्थित डाकबंगले में रखकर पहरा बैठा दिया गया है। बताया जा रहा है कि कुंडा में कुछ दिन पहले हुई दो करोड़ की चोरी बांग्लादेशियों ने ही की थी। पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए एक आरोपी को पकड़ा भी था। इसके साथ ही उसके पास से 100 ग्राम सोना बरामद करके उसे जेल भी भेजा था। इसके चलते भी युवकों को संदिग्ध माना जा रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि उनके कागजों की जांच अभी भी चल रही है। सारे कागजात सही पाए गए तो 15 अगस्त के बाद दिल्ली स्थिति बांग्लादेशी दूतावास के हवाले उन्हें कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed