{"_id":"5c5d8a7ebdec22102e65d659","slug":"191549634174-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, बालू में दबकर ड्राइवर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, बालू में दबकर ड्राइवर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 31, 32, 35
ओवरलोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, बालू में दबकर ड्राइवर की मौत
हथिगवां इलाके में पुरनेमऊ चौराहे के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। शुक्रवार भोर में ओवरलोड बालू लादकर आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में चला गया। इस दौरान ट्राली पलट गई और चालक बालू के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के खमसरा मदार का पुरवा गोतनी गांव निवासी शुभम यादव (25) पुत्र अमर सिंह यादव अपने ननिहाल पाटीहार में रहकर ट्रैक्टर चलाता था। वह कौशाम्बी से ट्रैक्टर पर बालू लादकर लाता था। शुक्रवार की भोर में वह कौशांबी से ओवरलोड मोरंग लादकर कुंडा जा रहा था। हथिगवां थाना क्षेत्र के पुरनेमऊ चौराहे के पास उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। वह ट्राली के नीचे दब गया। घटना देख रहे आसपास के लोगों ने किसी तरह से मोरंग हटाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसके पास मिले आधारकार्ड व मोबाइल से घटना की सूचना परिजनों को दी गई। मौत की खबर सुनते ही रोते बिलखते परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद हथिगवां एसओ ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इनसेट कघटना के बाद जागे अफसर, 10 ट्रैक्टरों का किया चालान
एसओ से चालक की हुई नोकझोंक
कुंडा। सुबह घटना की जानकारी होने पर एसओ वीपी त्रिपाठी ने इसकी जानकारी एसडीएम विजय पाल सिंह को दी। एसडीएम ने तुरंत कौशाम्बी की तरफ से आने वाले ट्रैक्टरों को रोकने का निर्देश दिया। हालांकि यह निर्देश जाम न लगने देने के लिए था, लेकिन पीछे आ रहे भारी संख्या में ट्रैक्टर ड्राइवर एसओ के रोकने के बाद भी रुकने को तैयार नहीं थे। एसओ हथिगवां से एक ट्रैक्टर चालक की नोकझोंक भी हो गई। इसके चलते एसओ को जबरन चाभी लेनी पड़ी। इसमें एसओ के हाथ में भी चोट आ गई। इससे नाराज एसओ ने वहां मौजूद पांच ट्रैक्टरों को खड़ा करवा लिया और उनका चालान कर दिया। इसके बाद उन्होंने बटऊवा के पास कुछ ट्रैक्टरों को रोका, लेकिन चालकों ने उन्हें आगे ही नहीं जाने दिया। इसके चलते वहंा भी पांच टै्रैक्टरों को रोकवाकर उनका चालान कर दिया गया। हालांकि इसके बाद भी काफी संख्या में ओवरलोड ट्रक वहां से गुजरे।
विज्ञापन
पांच महीने में अब तक ओवरलोड ट्रैक्टरों से गईं पांच जानें
ओवरलोड और बिना रवन्ना के कौशाम्बी से लाई जाती है बालू
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। कौशाम्बी से ट्रैक्टरों पर बिना रवन्ना के ओवरलोड बालू ले आने का धंधा लगातार चल रहा है। इससे न सिर्फ लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं बल्कि आम लोगों का रास्ता भी पूरी तरह से खराब हो रहा है। पांच महीने में अब तक पांच जाने जा चुकी हैं। इसमें चार ड्राइवर और एक महिला शामिल हैं। यह धंधा इसलिए जोरदार चलता है क्योंकि ट्रकों पर आरटीओ सहित अन्य अधिकारियों की नजर होती है लेकिन ट्रैक्टरों पर ध्यान नहीं दिया जाता।
कौशाम्बी से गंगापुल को पारकर हथिगवां थाना क्षेत्र से होते हुए भारी संख्या में ट्रैक्टर पर ओवरलोड और बिना रवन्ना के बालू कुंडा लाई जाती है। ड्राइवर रात में ही बालू लेने निकलते हैं और भोर में वहां से कुंडा की तरफ रवाना हो जाते हैं। ट्रैक्टरों पर ओवरलोड बालू होने के कारण ट्रैक्टर लगातार अनियंत्रित होते रहते हैं। इसके चलते दुर्घटनाएं भी होती हैं। पिछले पांच महीने में चार बार तो ट्रैक्टर पलट गया। इससे इनके ड्राइवरों की मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य घटना में इब्राहिमपुर के पास एक महिला को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई थी। यही नहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी थी। इसके बाद भी ट्रैक्टरों का काफिला नहीं रुका। लगातार बालू ढुलाई का काम चलता रहा। ट्रैक्टर पर 80 फिट बालू लादने का नियम है लेकिन इस पर 200 फिट बालू लादी जाती है। इसके अलावा रवन्ना न होने के कारण बालू सस्ती पड़ती है। ट्रकों से बालू लाने पर आरटीओ के पकड़े जाने का भी खतरा रहता है लेकिन ट्रैक्टरों पर अधिकारी ध्यान नहीं देते। इसके चलते लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
फोटो- 33
कच्चे कुएं में गिरी गाय को ग्रामीणों ने निकाला
कुंडा (ब्यूरो)। हथिगवां थाना क्षेत्र के तिवारान का पुरवा गांव के बाहर स्थित अंधे कुएं में एक गाय गिर गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मौके पर भारी भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने उसे रस्सी के सहारे जिंदा बाहर निकाल लिया। इस दौरान त्रियुगी नारायण त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, अरुणेश तिवारी, अवनीश तिवारी, मुकेश पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो- 34
शिक्षा से ही संवरेगा नौनिहालों का भविष्य
विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
अमर उजाला ब्यूरो
बाघराय। शिक्षा के ही माध्यम से नौनिहालों का भविष्य संवर सकता है। शिक्षकजन छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा प्रदान कर बच्चों को संस्कारवान बनाएं। यह बातें बाघराय के छतार गांव स्थित जीपी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डा. कैलाश नाथ ओझा ने कहीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए जो भी सहयोग हो सकेगा वह किया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि विमलेश मिश्रा ने कहा शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके माध्यम से नौनिहालों का भविष्य उज्जवल हो सकता है। विद्यालय आगे बढ़े हम सब विद्यालय परिवार के साथ में राजा भैया परिवार की ओर से जल्द ही एक वाटर कूलर व एक सोलर लाइट लगवाई जाएगी। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्र्यापण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, राष्ट्रीय गीत, नाटक, नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं में वैशाखी, शिवानी, दिलीप, शिवम, श्रेया पांडेय, आयुष, कशिश, कविता, पायल, शीतल आदि ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा प्रसाद राय व संचालन निराला त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर माता प्रसाद राय, शारदा प्रसाद राय, आद्या प्रसाद राय, समाजसेवी संतोष पांडेय, प्रधान गणेश शुक्ल, ओम प्रकाश मिश्रा, प्रकाश शुक्ला, पूर्वप्रधान अशोक यादव, प्रधान रमेश सरोज, राजू तिवारी, सुग्गा तिवारी, सर्वेश शुक्ला, अरूण राय, देवेंद्र मिश्र, ऋषि तिवारी, दिनेश यादव, राहुल यादव, बंदना, रीना, जूली, मिथलेश, अजय, सर्वेश राय, रिंकू राय आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संयोजक व प्रवंधक अरूणराय ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।