फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मां के साथ दवा लेने आई किशोरी को उठा ले गया युवक

मां के साथ दवा लेने आई किशोरी को उठा ले गया युवक

Mon, 17 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मां के साथ दवा लेने आई किशोरी को उठा ले गया युवक
मां के साथ दवा लेने आई किशोरी को उठा ले गया युवक
विज्ञापन

शादी कराने का बना रहा दबाव, न मानने पर दे रहा हत्या की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा(ब्यूरो)। मां के साथ दवा लेने आई किशोरी को उसका प्रेमी उठा ले गया। उसकी मां ने उसे काफी देर खोजा। न मिलने पर वह घर लौट आई और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां उसे खोजा, लेकिन वह नहीं मिली। उधर रात में उसके प्रेमी का फोन उसके घर आया और बताया कि वह उसे लेकर कलकत्ता चला आया है। अगर पुलिस के पासं गए तो किशोरी को जान से मार दिया जाएगा।

कोतवाली क्षेत्र के गोबरा लरू गांव निवासी एक किशोरी अपनी मां के साथ 14 सितम्बर को दवा लेने के लिए सीएचसी कुंडा आई थी। दवा लेने के लिए उसकी मां थोड़ी देर के लिए मेडिकल स्टोर पर गई थी। इस दौरान किशोरी गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली। इस पर मां घर लौट आई और परिजनों को पूरी बात बताई। रात में किशोरी के प्रेमी का फोन आया कि वह उसे लेकर कलकत्ता चला आया है। ऐसे में उसकी खोज न करो। अगर पुलि के पासं गए तो किशोरी को जान से मार देंगे। इसकी जानकारी होने पर परिजन प्रेमी के घर गए और उसके घरवालों से बात की। बावजूद इसके बात नहीं बनी। इस पर रविवार को किशोरी के पिता ने कोतवाली में किशोरी के अपहरण की तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी को जल्द ही बरामद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed